Gold Silver Price Today: दो दिन में चांदी टूटी 20,000 रुपये, जानिए सोने-चांदी के ताजा भाव, कल्याण, तनिष्क और जॉयलुक्कास पर

Gold Silver Price Today: दो दिन में चांदी टूटी 20,000 रुपये, जानिए सोने-चांदी के ताजा भाव, कल्याण, तनिष्क और जॉयलुक्कास पर

Valentine’s Day Gold Silver Price: घरेलू वायदा बाजार में कल शुक्रवार को सोने-चांदी के भाव में बढ़त देखी गई थी। लेकिन आज शनिवार को भौतिक चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सोने के भाव कुछ स्थिर नजर आए। अगर आप भी वैलेंटाइन डे पर चांदी का कोई गिफ्ट अपने पार्टनर को देना चाहते हैं, तो शायद ये आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है, क्योंकि आज चांदी के भाव गिरे हुए हैं। आइए जानते हैं चांदी का ताजा भाव।

चांदी का भाव

चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार जहां कल चांदी के भाव में 15,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं आज चांदी के भाव में फिर 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। गुडरिटर्न्स पर आज शनिवार को चांदी का भाव 2,75,000 रुपये प्रति किलो बताया गया है। स्थानीय सुनारों के अनुसार, जयपुर में चांदी 2,60,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।

कल्याण ज्वेलर्स में आज का सोना चांदी भाव

कल्याण ज्वेलर्स में आज गोल्ड कीमतों को लेकर ग्राहकों में खास दिलचस्पी देखी जा रही है। यहां 24K गोल्ड का भाव 1,57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि 22K गोल्ड 1,44,600 रुपये और 18K गोल्ड 1,18,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। शुद्धता और मेकिंग चार्ज के कारण अंतिम बिल में अंतर आ सकता है।

gold price infographic

तनिष्क में गोल्ड रेट का ताजा अपडेट

तनिष्क में आज सोने के दाम स्थिर रुख के साथ कारोबार कर रहे हैं। 24K गोल्ड लगभग 1,56,220 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22K गोल्ड 1,43,200 रुपये और 18K गोल्ड 1,17,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। ब्रांडेड ज्वेलरी होने के कारण यहां डिजाइन और मेकिंग चार्ज का असर कीमत पर दिख सकता है।

जॉयलुक्कास में सोना और चांदी की कीमत

जॉयलुक्कास की वेबसाइट पर आज सोने के रेट पर निवेशकों और ग्राहकों की नजर टिकी हुई है। 24K गोल्ड का भाव 1,57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22K गोल्ड 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18K गोल्ड 1,18,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों का असर यहां के रेट पर भी दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *