सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र में डकैती की वारदात सामने आई है। शुक्रवार की रात भाषर गांव में हथियारबंद बदमाशों ने एक बड़े किराना कारोबारी रमाशंकर गुप्ता के घर पर धावा बोल दिया। यह घटना थाना से महज कुछ मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। दरअसल, बीती रात 6 से अधिक डकैत गांव में घुसे। उन्होंने पहले दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की और फिर कारोबारी के घर में प्रवेश कर गए। बदमाशों ने हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और घर में तोड़फोड़ की। बम विस्फोटों की आवाज सुनकर ग्रामीण सहमे डकैतों ने घर से लाखों रुपए कैश, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लूट लिए। कई बम विस्फोटों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सहम गए और डर के मारे अपने घरों में दुबके रहे। इस घटना से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिले के एसपी अमित रंजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। जांच में जुटी FSL की टीम मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि विस्फोट और लूट से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस टीम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर डकैतों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र में डकैती की वारदात सामने आई है। शुक्रवार की रात भाषर गांव में हथियारबंद बदमाशों ने एक बड़े किराना कारोबारी रमाशंकर गुप्ता के घर पर धावा बोल दिया। यह घटना थाना से महज कुछ मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। दरअसल, बीती रात 6 से अधिक डकैत गांव में घुसे। उन्होंने पहले दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की और फिर कारोबारी के घर में प्रवेश कर गए। बदमाशों ने हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और घर में तोड़फोड़ की। बम विस्फोटों की आवाज सुनकर ग्रामीण सहमे डकैतों ने घर से लाखों रुपए कैश, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लूट लिए। कई बम विस्फोटों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सहम गए और डर के मारे अपने घरों में दुबके रहे। इस घटना से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिले के एसपी अमित रंजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। जांच में जुटी FSL की टीम मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि विस्फोट और लूट से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस टीम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर डकैतों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।


