ये सिर्फ सर्वाइव कर रहे हैं… कार्तिक आर्यन पर प्रशांत नारायणन का तीखा हमला, बॉलीवुड में मची हलचल

ये सिर्फ सर्वाइव कर रहे हैं… कार्तिक आर्यन पर प्रशांत नारायणन का तीखा हमला, बॉलीवुड में मची हलचल

Prashant Narayanan And Kartik Aaryan: बॉलीवुड के फेमस एक्टर प्रशांत नारायणन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने साथी एक्टर कार्तिक आर्यन पर कड़ी टिप्पणी की है, जिसमें प्रशांत ने कार्तिक की एक्टिंग को बेहद खराब बताया और कहा कि वो बॉलीवुड में केवल किस्मत और अपने माता-पिता के आशीर्वाद की वजह से ही टिके हुए हैं।

एक्टिंग की काबिलियत पर सवाल

प्रशांत ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में बताया, “मुझे लगता है कि कार्तिक यहां के सबसे खराब एक्टर्स में से एक हैं, और वो सिर्फ सर्वाइव कर रहे हैं। उनकी एक्टिंग की काबिलियत पर सवाल है। वो नॉन-कम्युनिकेटिव इंसान हैं और अक्सर अपने आसपास के लोगों से बूस्ट लेने की कोशिश करते हैं। मुझे उनकी पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में ही अच्छा लगा था।” बता दें, जब होस्ट ने पूछा कि भारतीय दर्शक ऐसे स्टार्स की फिल्मों को देखकर उन्हें सफल क्यों बनाते हैं, तो प्रशांत ने जवाब दिया, “मुझे नहीं पता कि लोग उनकी कितनी तारीफ करते हैं, लेकिन मैंने कई बार लोगों को उन पर हसते हुए देखा है। दर्शकों के लिए हंसना अच्छा है, लेकिन अक्सर ये हंसी उनके ऊपर होती है ना कि उनके साथ।”

Prashant Narayanan And Kartik Aaryan

इतना ही नहीं, कार्तिक आर्यन को हाल ही में ‘भूल भुलैया’ फ्रैंचाइजी के पार्ट 2 और 3 में सफलता मिली है, दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। हालांकि उनकी अन्य कुछ फिल्मों को आलोचनात्मक और व्यावसायिक सफलताएं नहीं मिली हैं। इसके बाद भी कार्तिक ने कबीर खान की स्पोर्ट्स बायोपिक ‘चंदू चैंपियन’ में अपने एक्टिंग से फैंस के दिल में जैसे जगह बनाई और डायरेक्टर ने उन्हें ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड के योग्य भी बताया था।

आर्ट डायरेक्टर के रूप में करियर शुरू

तो वहीं, प्रशांत नारायणन की बात करें तो उन्होंने 90 के दशक की शुरुआत में आर्ट डायरेक्टर के रूप में करियर शुरू किया था और टीवी सीरियल ‘चाणक्य’ के लिए कॉस्ट्यूम डायरेक्टर भी रहे। उन्होंने 2002 में फिल्म ‘छल’ से एक्टर के रूप में डेब्यू किया और ‘मर्डर 2’ जैसी फिल्मों में नेगेटिव रोल से खूब पहचान बनाई।

हाल ही में उन्हें हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडऐस रवि कुमार’ में देखा गया था। फिलहाल, कार्तिक आर्यन धर्मा प्रोडक्शंस की सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘नागजिला’ की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैं। प्रशांत नारायणन की ताजा बयानबाजी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और दोनों अभिनेताओं के फैंस के बीच भड़काऊ रिएक्शन का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *