पुलवामा हमले के 40 शहीदों को बक्सर में श्रद्धांजलि:कवलदह पार्क में कार्यक्रम आयोजित, युवाओं के लिए दौड़ व ‘बक्सर वॉरियर एकेडमी’ ऐप लॉन्च

पुलवामा हमले के 40 शहीदों को बक्सर में श्रद्धांजलि:कवलदह पार्क में कार्यक्रम आयोजित, युवाओं के लिए दौड़ व ‘बक्सर वॉरियर एकेडमी’ ऐप लॉन्च

बक्सर में पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शुक्रवार को 40 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शहर के कवलदह पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिक संघ और स्थानीय लोग एकत्र हुए। इस अवसर पर शहीदों को नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया। शहीदों की शहादत को याद करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया। अखंडता की रक्षा का दोहराया संकल्प श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व पूर्व सीआरपीएफ जवान और बक्सर वॉरियर के अध्यक्ष रंजन राय ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, युवा और शहरवासी शामिल हुए। शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प दोहराया गया। पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष राम नाथ सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले में देश ने अपने 40 वीर सपूतों को खोया था, जिनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने शहीदों के बलिदान को देश के लिए प्रेरणा बताया और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की बात कही। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति और अनुशासन की भावना अपनाने की अपील भी की। युवाओं को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन रंजन राय ने बताया कि शहीदों की स्मृति में केवल श्रद्धांजलि ही नहीं, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में दोपहर में सिपाही घाट (वामन भगवान के पास) पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 1 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अवसर पर ‘बक्सर वॉरियर एकेडमी’ ऐप लॉन्च किया जाएगा। यह ऐप युवाओं को सेना और अन्य सुरक्षाबलों में भर्ती की तैयारी में मदद करेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों के सम्मान में एकजुट होकर देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। बक्सर में पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शुक्रवार को 40 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शहर के कवलदह पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिक संघ और स्थानीय लोग एकत्र हुए। इस अवसर पर शहीदों को नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया। शहीदों की शहादत को याद करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया। अखंडता की रक्षा का दोहराया संकल्प श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व पूर्व सीआरपीएफ जवान और बक्सर वॉरियर के अध्यक्ष रंजन राय ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, युवा और शहरवासी शामिल हुए। शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प दोहराया गया। पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष राम नाथ सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले में देश ने अपने 40 वीर सपूतों को खोया था, जिनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने शहीदों के बलिदान को देश के लिए प्रेरणा बताया और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की बात कही। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति और अनुशासन की भावना अपनाने की अपील भी की। युवाओं को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन रंजन राय ने बताया कि शहीदों की स्मृति में केवल श्रद्धांजलि ही नहीं, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में दोपहर में सिपाही घाट (वामन भगवान के पास) पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 1 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अवसर पर ‘बक्सर वॉरियर एकेडमी’ ऐप लॉन्च किया जाएगा। यह ऐप युवाओं को सेना और अन्य सुरक्षाबलों में भर्ती की तैयारी में मदद करेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों के सम्मान में एकजुट होकर देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *