आज से 2 दिन शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री:अलीगढ़ में महाशिवरात्रि को लेकर तैयार किया रूट प्लान, पीएसी के रंगरूट संभालेंगे ट्रैफिक व्यवस्था

आज से 2 दिन शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री:अलीगढ़ में महाशिवरात्रि को लेकर तैयार किया रूट प्लान, पीएसी के रंगरूट संभालेंगे ट्रैफिक व्यवस्था

​अलीगढ़ में महाशिवरात्रि के पर्व पर कांवड़ियों की भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने शनिवार सुबह से शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया है। शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार रात 12 बजे तक शहर के भीतर रोडवेज बसों, प्राइवेट बसों और सभी भारी कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ​एसएसपी नीरज जादौन ने छेरत पुलिस लाइन में ब्रीफिंग कर पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। कांवड़ मार्गों और मंदिरों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। ​6 रूटों पर नो-ट्रैफिक जोन ​शहर के मुख्य मार्गों को नो-ट्रैफिक जोन घोषित किया गया है, जहां किसी भी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे। ​शहर के बाहर से ही गुजरेंगी रोडवेज और ई-बसें शनिवार सुबह 8 बजे से सभी रोडवेज बसें शहर के अंदर नहीं आएंगी। इन्हें बाईपास से होकर गुजारा जाएगा। शहर में चलने वाली नगर निगम की ई-बसें शनिवार पूरे दिन और रविवार दोपहर तक बंद रहेंगी। वहीं, अतरौली की बसें तालानगरी से, खैर की बसें लोधा से, और आगरा-मथुरा की बसें वन चेतना केंद्र/गंदा नाला से संचालित होंगी। भारी वाहनों के लिए मुख्य डायवर्जन ​बाहर से आने वाले भारी वाहनों को शहर की सीमा से पहले ही मोड़ दिया जाएगा। इन वाहनों को रहेगी छूट ​एसपी ट्रैफिक प्रवीन कुमार ने बताया कि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को डायवर्जन से मुक्त रखा गया है। साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के वाहनों को भी नहीं रोका जाएगा। ​खेरेश्वर और अचलेश्वर धाम में विशेष तैयारी आईटीसी रिक्रूट और पीएसी के रंगरूट रहेंगे तैनात एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पुलिस के आईटीसी रिक्रूट के अलावा पीएसी 38 और 45 बटालिया में भी ट्रेनिंग कर रहे रंगरूट को लगाया है। वह ट्रेनिंग के दौरान ही कानून और व्यवस्था को भी समझेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को निर्देश दिए गए हैं कि ट्रैफिक प्लान का सख्ती से पालन होना चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *