भीलवाड़ा में अवैध गार्नेट पर पुलिस की दबिश:3 सेपरेटर मशीन, 5 ट्रेक्टर ओर एक जेसीबी जब्त,एक आरोपी हिरासत में

भीलवाड़ा में अवैध गार्नेट पर पुलिस की दबिश:3 सेपरेटर मशीन, 5 ट्रेक्टर ओर एक जेसीबी जब्त,एक आरोपी हिरासत में

भीलवाड़ा में अवैध खनन और परिवहन के साथ-साथ अवैध गार्नेट पर भी लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है।इसी के तहत पुलिस ने सांगरिया खेड़ा गांव में अवैध गार्नेट की फैक्ट्री पर दबिश देकर सेपरेटर मशीन,जेसीबी ओर ट्रैक्टर जब्त किए हैं।इस दौरान पुलिस ने मौके से एक युवक को भी हिरासत में लिया है। अवैध गार्नेट की शिकायत पर कार्रवाई मामला कोटली थाना क्षेत्र का है,डिप्टी माधव उपाध्याय ने बताया कि कोटडी थाना क्षेत्र के संगरिया खेड़ा में अवैध गार्नेट की शिकायत पर दबिश देकर टीम ने मौके 3 सेपरेटर मशीन, एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर जब्त किए है।इस दौरान एक युवक को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश शुरू प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि इस फैक्ट्री का संचालन देवकिशन गुर्जर द्वारा किया जा रहा था।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया ओर मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।उपाध्याय ने बताया कि पुलिस द्वारा आगे भी अवैध खनन परिवहन और गार्नेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *