जौनपुर के बरदह थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गौराबादशाहपुर नगर पंचायत सीमा से करीब 50 मीटर दूर जिवली स्थित यूनियन बैंक के पास युवक का शव पाया गया। युवक के चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे। शव के पास गुलाब की पंखुड़ियां बिखरी मिलीं, जिससे मामला और अधिक रहस्यमय हो गया है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही बरदह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।


