मुजफ्फरपुर में आज चार घंटे तक बिजली कटेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर नयाटोला पावर सब-स्टेशन (PSS) से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान 11 केवी ‘नयाटोला’ और ‘गन्नीपुर’ फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पीएसएस यार्ड की साफ-सफाई, उपकरणों की जांच और एबी (AB) स्विच का रखरखाव शामिल है। इसके अतिरिक्त, बिजली नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नए एबी स्विच भी स्थापित किए जाएंगे। इन नए स्विचों से भविष्य में किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में बड़े क्षेत्र की बिजली बंद करने के बजाय केवल प्रभावित हिस्से को अलग करना आसान हो जाएगा, जिससे बिजली कटौती का समय कम होगा। इन इलाकों में कटेगी बिजली शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। इनमें नयाटोला, शुक्ला गली, चंद्रलोक चौक, कलमबाग रोड, खाबड़ा रोड, दम्मु चौक, विश्वविद्यालय क्षेत्र और सराय सैयद गली तथा इसके आसपास के इलाके शामिल हैं। बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे से पहले पानी भरने और मोबाइल चार्ज करने जैसे आवश्यक कार्य निपटा लें। विभाग के कनीय अभियंता (सेक्शन नयाटोला) ने बताया कि रखरखाव टीम को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है, तो बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी। मुजफ्फरपुर में आज चार घंटे तक बिजली कटेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर नयाटोला पावर सब-स्टेशन (PSS) से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान 11 केवी ‘नयाटोला’ और ‘गन्नीपुर’ फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पीएसएस यार्ड की साफ-सफाई, उपकरणों की जांच और एबी (AB) स्विच का रखरखाव शामिल है। इसके अतिरिक्त, बिजली नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नए एबी स्विच भी स्थापित किए जाएंगे। इन नए स्विचों से भविष्य में किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में बड़े क्षेत्र की बिजली बंद करने के बजाय केवल प्रभावित हिस्से को अलग करना आसान हो जाएगा, जिससे बिजली कटौती का समय कम होगा। इन इलाकों में कटेगी बिजली शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। इनमें नयाटोला, शुक्ला गली, चंद्रलोक चौक, कलमबाग रोड, खाबड़ा रोड, दम्मु चौक, विश्वविद्यालय क्षेत्र और सराय सैयद गली तथा इसके आसपास के इलाके शामिल हैं। बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे से पहले पानी भरने और मोबाइल चार्ज करने जैसे आवश्यक कार्य निपटा लें। विभाग के कनीय अभियंता (सेक्शन नयाटोला) ने बताया कि रखरखाव टीम को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है, तो बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी।


