सिंचाई करते समय महिला को लगा करंट, मौत:छतरपुर में पंप चालू करते समय तार साड़ी में फंसा, पैर चपेट में आया

सिंचाई करते समय महिला को लगा करंट, मौत:छतरपुर में पंप चालू करते समय तार साड़ी में फंसा, पैर चपेट में आया

छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम मातगुवां में खेत पर सिंचाई करते समय करंट लगने से 60 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। यह घटना शुक्रवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। मृतका की पहचान मातगुवां निवासी कालिया बाई अहिरवार (60) पत्नी मोतीलाल अहिरवार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कालिया बाई दोपहर में खेत पर सिंचाई के लिए गई थीं। पानी का पंप चालू करते समय एक तार उनकी साड़ी में फंस गया, जिससे उनके पैर में करंट लग गया। करंट लगते ही वह मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ीं। उस समय खेत पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। परिजनों को जानकारी मिलने पर वे उन्हें तुरंत निजी वाहन से मातगुवां अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन देर शाम करीब 6 बजे महिला के शव को जिला अस्पताल छतरपुर लेकर पहुंचे। शव को पीएम हाउस में रखवाया गया है। सूर्यास्त होने के कारण शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला विद्युत करंट लगने से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *