पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार को कोर्ट ने तीन मामलों में बेल दे दी। कोर्ट ने जमानत देते हुए आदेश दिया कि जब भी मामले की सुनवाई होगी तो उन्हें सशरीर उपस्थित होना होगा। शाम करीब 6 बजे वे बेऊर जेल से बाहर आ गए। जमानत मिलने की खबर मिलते ही पूर्णिया में उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के जेल रोड स्थित सांसद कार्यालय अर्जुन भवन में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
ये सच्चाई की जीत है सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि ये जमानत न्याय की जीत है। साजिश के तहत सांसद को जेल में रखने की कोशिश की गई थी, लेकिन आखिर में सच्चाई की जीत हुई। 31 साल पुराने मामले में आधी रात को गिरफ्तारी किए जाने और बाद में अन्य मुकदमे जोड़ने पर सवाल उठते हैं। पप्पू यादव आगे भी गरीबों, शोषितों और जरूरतमंदों की आवाज उठाते रहेंगे। न्यायालय के प्रति आभार जताया और समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की। समर्थकों ने बड़ी जीत बताया जमानत से पहले कई जगहों पर समर्थकों ने हवन-पूजन और विशेष प्रार्थनाएं की थीं। अब जमानत मिलने के बाद समर्थकों का कहना है कि उनकी प्रार्थना सफल हुई है। पूर्णिया समेत आसपास के इलाकों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने इसे बड़ी जीत बताया। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार को कोर्ट ने तीन मामलों में बेल दे दी। कोर्ट ने जमानत देते हुए आदेश दिया कि जब भी मामले की सुनवाई होगी तो उन्हें सशरीर उपस्थित होना होगा। शाम करीब 6 बजे वे बेऊर जेल से बाहर आ गए। जमानत मिलने की खबर मिलते ही पूर्णिया में उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के जेल रोड स्थित सांसद कार्यालय अर्जुन भवन में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
ये सच्चाई की जीत है सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि ये जमानत न्याय की जीत है। साजिश के तहत सांसद को जेल में रखने की कोशिश की गई थी, लेकिन आखिर में सच्चाई की जीत हुई। 31 साल पुराने मामले में आधी रात को गिरफ्तारी किए जाने और बाद में अन्य मुकदमे जोड़ने पर सवाल उठते हैं। पप्पू यादव आगे भी गरीबों, शोषितों और जरूरतमंदों की आवाज उठाते रहेंगे। न्यायालय के प्रति आभार जताया और समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की। समर्थकों ने बड़ी जीत बताया जमानत से पहले कई जगहों पर समर्थकों ने हवन-पूजन और विशेष प्रार्थनाएं की थीं। अब जमानत मिलने के बाद समर्थकों का कहना है कि उनकी प्रार्थना सफल हुई है। पूर्णिया समेत आसपास के इलाकों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने इसे बड़ी जीत बताया।


