झज्जर के नेशनल विजेता पुरस्कार के लिए करें आवेदन:आज अंतिम तिथि, 38 वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वालों को मिलेगा सम्मान

झज्जर के नेशनल विजेता पुरस्कार के लिए करें आवेदन:आज अंतिम तिथि, 38 वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वालों को मिलेगा सम्मान

झज्जर जिले के खिलाड़ी नकद पुरस्कार राशि के लिए आज ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। जिन खिलाड़ियों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड में पदक हासिल किए थे वे खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी सतेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 38वें नेशनल गेम्स 2025, उत्तराखंड में जिला का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ी नकद पुरस्कार प्राप्त करने के लिए खेल विभाग की वेबसाइट हरियाणा खेल कैशअवार्ड डॉट इन पर 14 फरवरी 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। आवेदन करने पर ही मिलेगा लाभ
उन्होंने बताया कि यह नकद पुरस्कार योजना खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने तथा उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। पात्र खिलाड़ी निर्धारित तिथि से पूर्व आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें समय पर योजना का लाभ मिल सके। वहीं आवेदन करने वाले खिलाड़ियों को ही लाभ मिल पाएगा। जिला खेल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन खिलाडिय़ों ने पूर्व में 38वें नेशनल गेम्स 2025, उत्तराखण्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन करने में कोई परेशानी होने पर जिला खेल विभाग महर्षि दयानंद स्टेडियम झज्जर से संपर्क कर सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *