उज्जैन | बड़नगर में ग्राम बंगरेड चौराहा पर सरेआम लोहे का बका लहराते हुए एक युवक ने दहशत फैलाई। राहगीरों ने ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी श्याम पिता रामप्रसाद चौधरी 30 वर्ष निवासी ग्राम बंगरेड को मौके से धारदार लोहे के बका सहित पकड़ा गया। आरोपी से बका जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


