एसकेएमसीएच परिसर स्थित लाइब्रेरी में सीढ़ियों के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग से उठता धुआं लाइब्रेरी में फैलने लगा। अंदर पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को पहले जलन महसूस हुई, फिर सांस लेनी मुश्किल हो गई। कुछ ही मिनटों में बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल तक दहशत का माहौल हो गया। जान बचाने के लिए छात्र सब छोड़-छाड़कर भागने लगे। घटना शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे की है। सीढ़ियों के पास सीसीटीवी कैमरांे का डीवीआर लगा है। भागने के दौरान आधा दर्जन से अधिक छात्र गिर पड़े और चोटिल हो गए। कई छात्रों को खांसी और घबराहट की शिकायत होने लगी। छात्रों का कहना है कि वे लाइब्रेरी में शांत माहौल में पढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक धुआं अंदर घुसने लगा। कुछ ही पलों में पूरा हॉल धुआं से भर गया और दम घुटने जैसी स्थिति बन गई। यह पहली बार नहीं है। लाइब्रेरी के पास एक साल के भीतर दूसरी बार आग लगने से छात्रों में डर और गुस्सा दोनों है। इधर, कॉलेज प्रशासन के अनुसार सूचना मिलते ही कॉलेज की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। एसकेएमसीएच परिसर स्थित लाइब्रेरी में सीढ़ियों के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग से उठता धुआं लाइब्रेरी में फैलने लगा। अंदर पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को पहले जलन महसूस हुई, फिर सांस लेनी मुश्किल हो गई। कुछ ही मिनटों में बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल तक दहशत का माहौल हो गया। जान बचाने के लिए छात्र सब छोड़-छाड़कर भागने लगे। घटना शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे की है। सीढ़ियों के पास सीसीटीवी कैमरांे का डीवीआर लगा है। भागने के दौरान आधा दर्जन से अधिक छात्र गिर पड़े और चोटिल हो गए। कई छात्रों को खांसी और घबराहट की शिकायत होने लगी। छात्रों का कहना है कि वे लाइब्रेरी में शांत माहौल में पढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक धुआं अंदर घुसने लगा। कुछ ही पलों में पूरा हॉल धुआं से भर गया और दम घुटने जैसी स्थिति बन गई। यह पहली बार नहीं है। लाइब्रेरी के पास एक साल के भीतर दूसरी बार आग लगने से छात्रों में डर और गुस्सा दोनों है। इधर, कॉलेज प्रशासन के अनुसार सूचना मिलते ही कॉलेज की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।


