जालंधर| आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी और जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, पटियाला के बीच अकादमिक रिसर्च और नए अवसर पैदा करने के लिए समझौता हुआ है। इस साझेदारी का उद्देश्य दोनों संस्थानों के संसाधनों का उपयोग कर संयुक्त रिसर्च वर्क और कौशल-आधारित नए कोर्स शुरू करना है। समझौते पर हस्ताक्षर आईकेजी पीटीयू के कुलपति प्रो. (डॉ.) सुशील मित्तल और जेजीएन डीपीएसओयू के कुलपति प्रो. (डॉ.) रतन सिंह की मौजूदगी में किए गए। इस अवसर पर कुलपति मित्तल ने कहा, “इस तरह के सहयोग से हम अपने डोमेन-स्पेसिफिक और स्किल-आधारित प्रोग्राम्स को और अधिक मजबूत करेंगे। हमारा मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना और प्रोफेशनल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना है। जॉइंट पब्लिकेशन और सेमिनार जैसे आयोजनों से रिसर्च के क्षेत्र में भी नए रास्ते खुलेंगे। वहीं, डीन बेदी ने कहा, “दोनों संस्थान अब एक-दूसरे की फैकल्टी विशेषज्ञता, लाइब्रेरी, लैब्स और अन्य शैक्षणिक संसाधनों को साझा करने के लिए सहमत हैं। इस मौके पर आईकेजी पीटीयू के रजिस्ट्रार डॉ. नवदीपक संधू, एसोसिएट डीन डॉ. अमितोज सिंह और अन्य उपस्थित रहे।


