मैट्रिक परीक्षा : जिले में 67 हजार 297 परीक्षार्थियों के लिए बनाए 82 केंद्र

एजुकेशन रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को खत्म हो गई। अब 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा शुरू होगी। जिला शिक्षा विभाग की ओर से मैट्रिक परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में 67297 परीक्षार्थियों के लिए 82 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 7 नए केंद्र होंगे। 30944 छात्रों के लिए 37 केंद्र बने हैं, जबकि 36353 छात्राओं की परीक्षा 45 केंद्रों पर होगी। 4 केंद्र मॉडल बनाए जाएंगे। 80 केंद्रों पर परीक्षा सामग्री भेज दी गई है। दो केंद्र पर शनिवार को परीक्षा सामग्री भेजी जाएगी। मैट्रिक की परीक्षा के लिए 37 सरकारी स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही 10 अंगीभूत कॉलेजों में भी परीक्षा होगी। 16 निजी वित्तरहित स्कूल व कॉलेज और 19 सीबीएसई स्कूलांे को केंद्र बनाया गया है। उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रह्लादपुर मुशहरी, मध्य विद्यालय सलहा जलालपुर मुशहरी, आरके उच्च विद्यालय द्वारिकानगर मुशहरी, उच्च माध्यमिक विद्यालय दरियापुर कफेन कुढ़नी, उच्च माध्यमिक विद्यालय सकरी सरैया कुढ़नी, बुनियादी विद्यालय चंद्रहट्टी कमतौल कुढ़नी व आरके प्लस टू उच्च विद्यालय छाजन मोहनी पटेल चौक कुढ़नी में पहली बार मैट्रिक की परीक्षा होगी। इंटर परीक्षा: अंतिम दिन दोनों शिफ्ट मंे 611 ने दी परीक्षा : बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा शुक्रवार को खत्म हो गई। अंतिम दिन दोनों शिफ्ट में 611 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। पहले शिफ्ट में 156 परीक्षार्थी आवंटित थे, जिसमें 151 शामिल हुए। इसी तरह दूसरे शिफ्ट में 465 में 460 परीक्षार्थी शामिल हुए। मैट्रिक के परीक्षार्थी सालभर में कम हुए हैं। वर्ष 2025 की परीक्षा में जिले में 70237 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जबकि 2026 में 67297 परीक्षार्थी है। इस साल 30944 छात्र हैं, जबकि पिछले साल 32556 थे। इसी तरह पिछले साल 37581 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, लेकिन इस साल 36353 छात्राएं परीक्षा देंगी। जिला शिक्षा विभाग की ओर पिछले साल 83 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी, जबकि इस साल एक केंद्र कम हो गया है। एजुकेशन रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को खत्म हो गई। अब 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा शुरू होगी। जिला शिक्षा विभाग की ओर से मैट्रिक परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में 67297 परीक्षार्थियों के लिए 82 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 7 नए केंद्र होंगे। 30944 छात्रों के लिए 37 केंद्र बने हैं, जबकि 36353 छात्राओं की परीक्षा 45 केंद्रों पर होगी। 4 केंद्र मॉडल बनाए जाएंगे। 80 केंद्रों पर परीक्षा सामग्री भेज दी गई है। दो केंद्र पर शनिवार को परीक्षा सामग्री भेजी जाएगी। मैट्रिक की परीक्षा के लिए 37 सरकारी स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही 10 अंगीभूत कॉलेजों में भी परीक्षा होगी। 16 निजी वित्तरहित स्कूल व कॉलेज और 19 सीबीएसई स्कूलांे को केंद्र बनाया गया है। उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रह्लादपुर मुशहरी, मध्य विद्यालय सलहा जलालपुर मुशहरी, आरके उच्च विद्यालय द्वारिकानगर मुशहरी, उच्च माध्यमिक विद्यालय दरियापुर कफेन कुढ़नी, उच्च माध्यमिक विद्यालय सकरी सरैया कुढ़नी, बुनियादी विद्यालय चंद्रहट्टी कमतौल कुढ़नी व आरके प्लस टू उच्च विद्यालय छाजन मोहनी पटेल चौक कुढ़नी में पहली बार मैट्रिक की परीक्षा होगी। इंटर परीक्षा: अंतिम दिन दोनों शिफ्ट मंे 611 ने दी परीक्षा : बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा शुक्रवार को खत्म हो गई। अंतिम दिन दोनों शिफ्ट में 611 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। पहले शिफ्ट में 156 परीक्षार्थी आवंटित थे, जिसमें 151 शामिल हुए। इसी तरह दूसरे शिफ्ट में 465 में 460 परीक्षार्थी शामिल हुए। मैट्रिक के परीक्षार्थी सालभर में कम हुए हैं। वर्ष 2025 की परीक्षा में जिले में 70237 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जबकि 2026 में 67297 परीक्षार्थी है। इस साल 30944 छात्र हैं, जबकि पिछले साल 32556 थे। इसी तरह पिछले साल 37581 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, लेकिन इस साल 36353 छात्राएं परीक्षा देंगी। जिला शिक्षा विभाग की ओर पिछले साल 83 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी, जबकि इस साल एक केंद्र कम हो गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *