मोबाइल छिनतई में धराए शातिरों को भेजा जेल, दोनों निकले​ हिस्ट्रीशीटर

मुजफ्फरपुर| मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह के गिरफ्तार दो शातिरों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को उन्हें संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। इसमें गफूर बस्ती के मो. राजा और मो. आसिफ शामिल हैं। दोनों के खिलाफ ब्रह्मपुरा थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने ट्रेन में बैठे यात्रियों से मोबाइल छिनतई की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। मो. राजा के खिलाफ रेल थाना और ब्रह्मपुरा थाना में तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपितों की आपराधिक कुंडली खंगाल रही है। मुजफ्फरपुर| मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह के गिरफ्तार दो शातिरों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को उन्हें संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। इसमें गफूर बस्ती के मो. राजा और मो. आसिफ शामिल हैं। दोनों के खिलाफ ब्रह्मपुरा थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने ट्रेन में बैठे यात्रियों से मोबाइल छिनतई की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। मो. राजा के खिलाफ रेल थाना और ब्रह्मपुरा थाना में तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपितों की आपराधिक कुंडली खंगाल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *