सेवा समायोजन की मांग धरना देंगे अतिथि प्राध्यापक

सेवा नियमितीकरण और 65 वर्ष तक निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अतिथि प्राध्यापक 16 फरवरी को पटना में धरना देंगे। विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ ने शुक्रवार को बैठक कर अपनी मांगों पर विचार-विमर्श किया। इसको लेकर बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ ने आह्वान किया है। संघ ने कहा कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों की तर्ज पर बिहार में भी अतिथि शिक्षकों के लिए स्पष्ट और स्थाई सेवानीति बनाई जाए। महासचिव डॉ. राघव कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपेक्षा है कि वे नीति में परिवर्तन कर विश्वविद्यालय अतिथि शिक्षकों का स्थाई समायोजन सुनिश्चित करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नितेश कुमार ने कहा कि अतिथि शिक्षकों की सेवा स्थाई करना न्याय संगत होगा। संयोजक डॉ. सर्वेश्वर कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों की कमी और कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में भी अतिथि शिक्षकों ने जिम्मेदारी का काम किया है। बैठक को संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित किशोर, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. नितेश, डॉ. सर्वेश्वर समेत अन्य थे। सेवा नियमितीकरण और 65 वर्ष तक निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अतिथि प्राध्यापक 16 फरवरी को पटना में धरना देंगे। विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ ने शुक्रवार को बैठक कर अपनी मांगों पर विचार-विमर्श किया। इसको लेकर बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ ने आह्वान किया है। संघ ने कहा कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों की तर्ज पर बिहार में भी अतिथि शिक्षकों के लिए स्पष्ट और स्थाई सेवानीति बनाई जाए। महासचिव डॉ. राघव कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपेक्षा है कि वे नीति में परिवर्तन कर विश्वविद्यालय अतिथि शिक्षकों का स्थाई समायोजन सुनिश्चित करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नितेश कुमार ने कहा कि अतिथि शिक्षकों की सेवा स्थाई करना न्याय संगत होगा। संयोजक डॉ. सर्वेश्वर कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों की कमी और कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में भी अतिथि शिक्षकों ने जिम्मेदारी का काम किया है। बैठक को संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित किशोर, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. नितेश, डॉ. सर्वेश्वर समेत अन्य थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *