लखनऊ में वकील से दुष्कर्म का आरोप:शादी से इनकार पर दी जान से मारने की धमकी; घर में घुसकर जबरन किया दुष्कर्म

लखनऊ में वकील से दुष्कर्म का आरोप:शादी से इनकार पर दी जान से मारने की धमकी; घर में घुसकर जबरन किया दुष्कर्म

लखनऊ के गाजीपुर-इंदिरा नगर इलाके में एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता पेशे से अधिवक्ता है और 2023 से उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रही है। इंस्टाग्राम से शुरू हुई बातचीत पीड़िता के अनुसार जुलाई 2024 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए सैय्यद मो. मुजम्मिल इमाम (निवासी सर्वोदय नगर) से हुई। शुरुआत में उसने बात करने से मना किया, लेकिन लगातार संपर्क करने के बाद अक्टूबर 2024 के अंतिम सप्ताह से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप प्रार्थना पत्र के मुताबिक 9 नवंबर 2025 को आरोपी अपनी मां के साथ पीड़िता के मकान मालिक से मिलने आया था। इसी दौरान मौका पाकर वह उसके कमरे में घुस गया और जबरन दुष्कर्म किया। होश आने पर पीड़िता ने विरोध जताया तो आरोपी ने शादी का वादा किया। आरोप है कि आरोपी की मां से फोन पर बात होने पर उन्होंने भी बदनामी का हवाला देते हुए मामला शांत रखने और शादी कराने का आश्वासन दिया। शादी से इनकार, फिर धमकी पीड़िता का कहना है कि बाद में जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी और उसके परिवार ने सुन्नी-शिया मतभेद का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि आरोपी ने कहा कि ज्यादा उड़ी तो लखनऊ में पता नहीं चलेगा। पुलिस के मुताबिक मामले में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *