दैनिक भास्कर ग्रुप की ओर से दैनिक भास्कर प्रिमियर लीग (BPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 11 फरवरी से शुरू हुआ है, जिसका खिताबी मुकाबला 14 फरवरी को होगा।
BPL टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला शनिवार को प्रोडक्शन टीम और माई एफएम पैंथर टीमों के बीच होगा। इन दोनों टीमों ने शुक्रवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
इस 4 दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया है। पहले दिन 11 फरवरी को सुपर नॉकआउट के 3 मुकाबले हुए। वहीं दूसरे दिन 12 फरवरी को 2 मुकाबले हुए। तीसरे दिन 13 फरवरी को भी 1 एलिमिनेटर और 2 सेमीफाइनल मुकाबले हुए। माई एफएम ने एक ही दिन में जीते 2 मैच
शुक्रवार को एलिमिनेटर मुकाबला सिटी स्टार एसएमडी और माई एफएम पैंथर टीमों के बीच हुआ। जिसमें सिटी स्टार पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 89 रनों पर आलआउट हो गई और माई एफएम टीम को 90 रन का टारगेट दिया। जिसे माई एफएम टीम ने 11.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही माई एफएम की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जीता हुआ मैच हार गई डिजिटल धुरंधर्स की टीम
इस मैच के बाद पहला सेमीफाइनल मुकाबला प्रोडक्शन और डिजिटल धुरंधर्स के बीच हुआ। जिसमें प्रोडक्शन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 62 रन बनाए।
डिजिटल टीम ने शानदार बॉलिंग और फिल्डिंग के दम पर प्रोडक्शन टीम की रनरेट को बांधे रखा।
हालांकि डिजिटल की टीम टारगेट हासिल नहीं कर पाई और निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट पर 59 रन ही बना सकी। इसके साथ ही डिजिटल की टीम मात्र 3 रन से मैच हार गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। माई एफएम ने एफएंडए सुपर किंग्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई
इस मैच के बाद दूसरा सेमीफाइल मुकाबला माई एफएम पैंथर और एफएंडए सुपर किंग्स की टीमों के बीच हुआ। जिसमें एफएंडए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 96 रन बनाए और माई एफएम को 97 रन का लक्ष्य दिया।
माई एफएम ने 10.2 ओवर में मात्र 1 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही माई एफएम ने टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
अब BPL टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 14 फरवरी को माई एफएम पैंथर और प्रोडक्शन टीम के बीच होगा। डॉ. मनीष बागड़ा बने दैनिक भास्कर प्रीमियर लीग के ऑफिशियल फिजियो पार्टनर शहर के युवा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनीष बागड़ा को दैनिक भास्कर प्रीमियर लीग 2026 (11–14 फरवरी) का ऑफिशियल फिजियो पार्टनर नियुक्त किया गया। वे वर्तमान में केदावत हॉस्पिटल, जयपुर में हेड फिजियो हैं और “YOUR Dr. Physio” के संस्थापक हैं। टूर्नामेंट के दौरान वे खिलाड़ियों की फिटनेस, चोट प्रबंधन और तेज रिकवरी सुनिश्चित करने में भूमिका निभा रहे है।


