शाहजहांपुर. घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र स्थित रॉयल प्लास्ट क्राफ्ट कंपनी में लेबर कॉन्ट्रैक्ट (श्रम ठेकेदार) का काम देख रही एएमसी अमन एंटरप्राइजेज कंपनी के संचालक अमन यादव ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कंपनी से भुगतान को लेकर चल रहे विवाद से आहत होकर अमन ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। जिला पार्षद वेदप्रकाश व सरपंच/प्रशासक उमाशंकर यादव की मौजूदगी में बड़ी संख्या ने ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने कंपनी के मुख्य गेट के सामने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया।
मृतक के परिजनों व पुलिस के अनुसार अमन यादव पिछले तीन वर्षों से कंपनी में मजदूरों की आपूर्ति कराने का काम कर रहा था। जिसका पिछले वर्ष का करीब 11.75 लाख रुपए का भुगतान बकाया था। जनवरी-2026 का भी करीब 20 लाख रुपए का बिल पेंङ्क्षडग था। करीब 6.5 लाख रुपए जीएसटी बकाया होने से इसकी पेनल्टी भी चल रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि बार-बार कंपनी के संबंधित अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद भुगतान को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं मिला। जिससे आहत होकर अमन मानसिक तनाव में था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। धरना-प्रदर्शन के दौरान चौकी प्रभारी रामकिशोर शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर तैनात रहे।
बकाया भुगतान व मुआवजे की मांग
धरना-प्रदर्शन कर रहे मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने मांग की कि कंपनी की ओर से बकाया समस्त राशि का तत्काल भुगतान किया जाए। इसके अलावा मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा राशि दी जाए। मृतक के छोटे भाई चिमन यादव को कंपनी में नौकरी दी जाए। इस दौरान कंपनी के एचआर विभाग की ओर से वार्ता का समय मांगा गया है। देर शाम तक धरना-प्रदर्शन जारी रहा। प्रशासन ग्रामीणों व परिजनों से समझाइश के प्रयास में जुटा रहा।
एक साल पहले
हुई थी शादी
अमन की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। अमन के पिता का निधन बचपन में ही हो गया था। परिवार में छोटा भाई चिमन यादव है। घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ठेका कंपनी के संचालक ने की आत्महत्या, कंपनी गेट पर धरना…. पढ़े विस्तृत खबर


