मेरठ के प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता ग्रुप रोहताश स्वीट्स के यहां शुक्रवार को GST ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया। करीब 10 टीमों ने एक साथ दस ठिकानों पर यह कार्रवाई की, जिससे हड़कंप की स्थिति बनी रही। टीम को कई प्रतिष्ठानों से टैक्स चोरी से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लिया गया है। देर रात तक टीम यहां मौजूद रही। पहले जानते हैं पूरी कार्रवाई को
GST डिपार्टमेंट को शहर के प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेता रोहताश के यहां टैक्स चोरी की शिकायत मिल रही थी। टीम ने गोपनीय तरीके से छानबीन शुरु की तो पता चला कि पोर्टल पर जो जानकारी डाली जा रही है, उसमें विरोधाभास है। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद टीम ने छापे की रणनीति तैयार कर शुक्रवार को रोहताश के 10 प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा।
खबर अपडेट हो रही है…


