सहरसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता उर्फ IP गुप्ता ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में सहरसा नगर निगम में बिजली के नंगे और झूलते तारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस संबंध में जांच कमेटी गठित करने की मांग की। जवाब में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सदन को आश्वासन दिया कि वह इस मामले को खुद देखेंगे। विधायक गुप्ता ने सदन को बताया कि सहरसा नगर निगम में हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कई इलाकों में आज भी लटकते तारों के कारण लोगों की जिंदगियां खतरे में हैं। बयान देकर केवल खानापूर्ति करने का आरोप लगाया उन्होंने सरकार पर तकनीकी और विजिबिलिटी के आधार पर बयान देकर केवल खानापूर्ति करने का आरोप लगाया। गुप्ता ने कहा कि नीतीश सरकार ने हर घर में बिजली पहुंचाई है, लेकिन विकास के साथ विनाश नहीं चल सकता। उन्होंने सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने और जांच कमेटी गठित करने की मांग की। समस्या केवल सहरसा तक सीमित नहीं विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि यह समस्या केवल सहरसा तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार के कई अन्य इलाकों में भी झूलते तार आम तौर पर देखे जा सकते हैं। उन्होंने राज्य सरकार से एक तकनीकी टीम बनाकर इसकी समुचित जांच करने की मांग की और कहा कि उन्हें भी इस टीम में शामिल किया जाए ताकि सही तथ्य सामने आ सकें। बिहार विधानसभा के स्पीकर ने उर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से सदन मे जबाब मांगा, तो उन्होंने खड़े होकर एक ही शब्द में कहा कि वह खुद इस मामले में देख लेंगे। सहरसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता उर्फ IP गुप्ता ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में सहरसा नगर निगम में बिजली के नंगे और झूलते तारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस संबंध में जांच कमेटी गठित करने की मांग की। जवाब में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सदन को आश्वासन दिया कि वह इस मामले को खुद देखेंगे। विधायक गुप्ता ने सदन को बताया कि सहरसा नगर निगम में हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कई इलाकों में आज भी लटकते तारों के कारण लोगों की जिंदगियां खतरे में हैं। बयान देकर केवल खानापूर्ति करने का आरोप लगाया उन्होंने सरकार पर तकनीकी और विजिबिलिटी के आधार पर बयान देकर केवल खानापूर्ति करने का आरोप लगाया। गुप्ता ने कहा कि नीतीश सरकार ने हर घर में बिजली पहुंचाई है, लेकिन विकास के साथ विनाश नहीं चल सकता। उन्होंने सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने और जांच कमेटी गठित करने की मांग की। समस्या केवल सहरसा तक सीमित नहीं विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि यह समस्या केवल सहरसा तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार के कई अन्य इलाकों में भी झूलते तार आम तौर पर देखे जा सकते हैं। उन्होंने राज्य सरकार से एक तकनीकी टीम बनाकर इसकी समुचित जांच करने की मांग की और कहा कि उन्हें भी इस टीम में शामिल किया जाए ताकि सही तथ्य सामने आ सकें। बिहार विधानसभा के स्पीकर ने उर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से सदन मे जबाब मांगा, तो उन्होंने खड़े होकर एक ही शब्द में कहा कि वह खुद इस मामले में देख लेंगे।


