ACL cricket tournament: अंबिकापुर चैंपियंस लीग डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल, 10 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

ACL cricket tournament: अंबिकापुर चैंपियंस लीग डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल, 10 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

अंबिकापुर। आईपीएल की तर्ज पर शहर के गांधी स्टेडियम में अंबिकापुर चैंपियंस लीग (एसीएल) (ACL cricket tournament) डे-नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को दोपहर 3 बजे से मुख्य अतिथि महापौर मंजूषा भगत की उपस्थिति में होगा। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया मौजूद रहेंगे। इस दौरान सभी टीमों के ऑनर्स व खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा टीम ऑनर्स को प्रतियोगिता के नियम व शर्तें बताई जाएंगी तथा फोटोग्राफी की जाएगी। जबकि प्रतियोगिता के मैच 15 फरवरी की शाम 6.30 बजे से रेग्यूलर खेले जाएंगे।

गांधी स्टेडियम में आयोजित अंबिकापुर चैंपियंस लीग क्रिकेट (ACL cricket tournament) प्रतियोगिता की तैयारियों को आयोजन समिति द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें ग्लैडिएटर बाबा बॉंड, अंबिकापुर वारियर्स, डॉक्टर्स- 20, वशी नाइट राइडर्स, यंग स्टार चैलेंजर्स, डीसीसी, सरगुजा रॉयल्स, केप कोबरा, संजयनगर सुपर किंग्स व अलंकार ऑप्टिकल टाइटंस की टीम शामिल हैं।

इन 10 टीमों के ऑनर्स ने 19 जनवरी को ऑक्शन के माध्यम से खिलाडिय़ों की खरीदी की थी। प्रतियोगिता (ACL cricket tournament) की विजेता टीम को 1 लाख 11 हजार 111 रुपए नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 55 हजार 555 रुपए नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अन्य आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे।

ACL cricket tournament: 15 फरवरी को इनके बीच खेले जाएंगे मैच

प्रतियोगिता (ACL cricket tournament) लीग के आधार पर होगी। इसमें 2 पुल में 5-5 टीमों को रखा गया है। दोनों पुल की सभी टीमें आपस में 4-4 मैंच खेलेंगीं। लीग के बाद अंकों के आधार पर दोनों पुल की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगीं।

15 फरवरी को पहला मैंच शाम 6.30 बजे से ग्लैडिएटर बाबा बॉंड व अंबिकापुर वारियर्स तथा रात 8.30 बजे से डॉक्टर्स-20 और वशी नाइट राइडर्स के मध्य मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के सभी मैच 108 पर लाइव दिखाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *