तेज रफ्तार रेल और नई लाइनों के लिए शेट्टर ने केंद्र से किया आग्रह

तेज रफ्तार रेल और नई लाइनों के लिए शेट्टर ने केंद्र से किया आग्रह

बेलगावी लोकसभा क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सांसद जगदीश शेट्टर ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न मांगें रखीं। बैठक में शेट्टर ने बेंगलूरु-बेलगावी-मुंबई मार्ग को प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में शामिल करने की मांग की। उनका कहना था कि यह कॉरिडोर छोटे और मध्यम शहरों के औद्योगिक विकास के साथ यात्रियों की आवाजाही को भी गति देगा। उन्होंने गोकाक और यादवाद क्षेत्र के औद्योगिक इलाकों को बेहतर रेल संपर्क से जोडऩे के लिए नई रेल लाइन की संभावनाएं तलाशने का सुझाव भी दिया। साथ ही बेलगावी-बेंगलूरु वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में बदलाव कर यात्रियों के लिए इसे अधिक सुविधाजनक बनाने की मांग भी रखी।

औद्योगिक परिवहन को नई गति मिलने की उम्मीद
शेट्टर ने प्रस्तावित लोकापुर-रामदुर्ग-सावदत्ती-धारवाड़ रेल लाइन के प्री-सर्वे कार्य को शीघ्र पूरा कर परियोजना को मंजूरी देने का आग्रह किया। साथ ही पहले बंद की गई बेलगावी-मंगुर रेल सेवा को फिर से शुरू करने की मांग भी दोहराई। रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड अधिकारियों ने मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है, जिससे क्षेत्र में रेल सेवाओं और औद्योगिक परिवहन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *