राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:गोपालगंज के कमला राय कॉलेज में वीमेन एम्पावरमेंट पर जोर

राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:गोपालगंज के कमला राय कॉलेज में वीमेन एम्पावरमेंट पर जोर

गोपालगंज में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के कमला राय कॉलेज में एक जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास निगम के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया था। इस दौरान एक कार्यशाला, सम्मान समारोह और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। पूरे कार्यक्रम को सात सत्रों में विभाजित किया गया था। इनमें विकसित बिहार में महिला एवं बाल विकास की भूमिका, साइबर सुरक्षा एवं सतर्कता, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, तथा महिलाओं के लिए बुनियादी कानूनी सत्र शामिल थे। माहवारी स्वच्छता के क्षेत्र में कार्यरत महिला उद्यमी संजू कुमारी ने अपने अनुभव और उद्यम मंत्र साझा किए। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर जोर दिया जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर जोर दिया। उन्होंने समाज में लिंगानुपात सुधारने, लड़कियों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। महिला उद्यमशीलता और स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर बल दिया उप विकास आयुक्त गौरव कुमार ने महिला उद्यमशीलता और स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर बल दिया। इस दौरान लैंगिक संवेदीकरण, साइबर सुरक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन और महिला अधिकारों के कानूनी ढांचे जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत सत्र आयोजित किए गए। बाल विवाह और एनीमिया जैसी चुनौतियां अभी भी मौजूद डीपीओ रंजना कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के मानव विकास सूचकांक में सुधार के लिए महिला एवं बाल विकास को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हालिया राष्ट्रीय सर्वेक्षणों के अनुसार, राज्य में बाल विवाह और एनीमिया जैसी चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं, जिन्हें सामूहिक प्रयासों से दूर किया जा सकता है। 5 उत्कृष्ट छात्राओं को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी दी गई। निगम के डीपीएम कुणाल कुमार सिंह ने समाज के सभी वर्गों से बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर कॉलेज से संबद्ध 5 उत्कृष्ट छात्राओं को भी सम्मानित किया गया, ताकि युवा पीढ़ी को शिक्षा और नेतृत्व के लिए प्रेरित किया जा सके। गोपालगंज में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के कमला राय कॉलेज में एक जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास निगम के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया था। इस दौरान एक कार्यशाला, सम्मान समारोह और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। पूरे कार्यक्रम को सात सत्रों में विभाजित किया गया था। इनमें विकसित बिहार में महिला एवं बाल विकास की भूमिका, साइबर सुरक्षा एवं सतर्कता, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, तथा महिलाओं के लिए बुनियादी कानूनी सत्र शामिल थे। माहवारी स्वच्छता के क्षेत्र में कार्यरत महिला उद्यमी संजू कुमारी ने अपने अनुभव और उद्यम मंत्र साझा किए। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर जोर दिया जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर जोर दिया। उन्होंने समाज में लिंगानुपात सुधारने, लड़कियों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। महिला उद्यमशीलता और स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर बल दिया उप विकास आयुक्त गौरव कुमार ने महिला उद्यमशीलता और स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर बल दिया। इस दौरान लैंगिक संवेदीकरण, साइबर सुरक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन और महिला अधिकारों के कानूनी ढांचे जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत सत्र आयोजित किए गए। बाल विवाह और एनीमिया जैसी चुनौतियां अभी भी मौजूद डीपीओ रंजना कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के मानव विकास सूचकांक में सुधार के लिए महिला एवं बाल विकास को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हालिया राष्ट्रीय सर्वेक्षणों के अनुसार, राज्य में बाल विवाह और एनीमिया जैसी चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं, जिन्हें सामूहिक प्रयासों से दूर किया जा सकता है। 5 उत्कृष्ट छात्राओं को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी दी गई। निगम के डीपीएम कुणाल कुमार सिंह ने समाज के सभी वर्गों से बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर कॉलेज से संबद्ध 5 उत्कृष्ट छात्राओं को भी सम्मानित किया गया, ताकि युवा पीढ़ी को शिक्षा और नेतृत्व के लिए प्रेरित किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *