बेगूसराय में बदमाशों ने किराए के मकान में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। जख्मी की पत्नी आर्केस्ट्रा में काम करती है। घायल ने दोस्त पर ही लूट और गोली चलाने का आरोप लगाया है। घायल युवक की पहचान समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र स्थित भगवतपुर गांव के रहने वाले कुणाल कुमार (30) के रूप में हुई है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र आलमपुर कनहो गांव की है। घायल युवक को इलाज के लिए समस्तीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंच कर घायल युवक से पूछताछ किया है। एसपी मनीष ने बताया कि कुणाल अपनी पत्नी के साथ आलमपुर कनहो में किराए के मकान में रहता था। पत्नी ऑर्केस्ट्रा में काम करती है एसपी ने बताया कि कुणाल की पत्नी ऑर्केस्ट्रा में काम करती है, जिसके कारण कुणाल के कुछ दोस्तों का उसके घर आना-जाना लगा रहता था। आज आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ, जिसमें कुणाल कुमार के दोस्त की ओर से गोली चलाया गया, जिसमें कुणाल को गोली लग गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में बछवाड़ा थाना की पुलिस टीम सभी पहलुओं पर छानबीन और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। पत्नी को परेशान करने का लगाया आरोप घायल कुणाल का कहना है कि सौरभ नाम का एक युवक उसकी पत्नी को अक्सर परेशान करता था और फोन पर धमकियां देता था। सौरभ अपने एक साथी के साथ शराब के नशे में धुत होकर ग्रिल फांदकर घर में घुसा। उसने कट्टा भिड़ाकर मुझे भद्दी गालियां दीं। उसने मेरे गले से सोने की चेन और चकती छीन ली। जब मेरी पत्नी ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो उसने मुझ पर गोली चला दी और फरार हो गया। कुणाल का आरोप है कि गाड़ी खरीदने के लिए रखा गया करीब 1.85 लाख रुपया भी ले लिया। घटना के तुरंत बाद 112 नंबर पर सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में उसके भाई ने निजी वाहन से उसे समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। बेगूसराय में बदमाशों ने किराए के मकान में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। जख्मी की पत्नी आर्केस्ट्रा में काम करती है। घायल ने दोस्त पर ही लूट और गोली चलाने का आरोप लगाया है। घायल युवक की पहचान समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र स्थित भगवतपुर गांव के रहने वाले कुणाल कुमार (30) के रूप में हुई है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र आलमपुर कनहो गांव की है। घायल युवक को इलाज के लिए समस्तीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंच कर घायल युवक से पूछताछ किया है। एसपी मनीष ने बताया कि कुणाल अपनी पत्नी के साथ आलमपुर कनहो में किराए के मकान में रहता था। पत्नी ऑर्केस्ट्रा में काम करती है एसपी ने बताया कि कुणाल की पत्नी ऑर्केस्ट्रा में काम करती है, जिसके कारण कुणाल के कुछ दोस्तों का उसके घर आना-जाना लगा रहता था। आज आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ, जिसमें कुणाल कुमार के दोस्त की ओर से गोली चलाया गया, जिसमें कुणाल को गोली लग गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में बछवाड़ा थाना की पुलिस टीम सभी पहलुओं पर छानबीन और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। पत्नी को परेशान करने का लगाया आरोप घायल कुणाल का कहना है कि सौरभ नाम का एक युवक उसकी पत्नी को अक्सर परेशान करता था और फोन पर धमकियां देता था। सौरभ अपने एक साथी के साथ शराब के नशे में धुत होकर ग्रिल फांदकर घर में घुसा। उसने कट्टा भिड़ाकर मुझे भद्दी गालियां दीं। उसने मेरे गले से सोने की चेन और चकती छीन ली। जब मेरी पत्नी ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो उसने मुझ पर गोली चला दी और फरार हो गया। कुणाल का आरोप है कि गाड़ी खरीदने के लिए रखा गया करीब 1.85 लाख रुपया भी ले लिया। घटना के तुरंत बाद 112 नंबर पर सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में उसके भाई ने निजी वाहन से उसे समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है।


