बजट महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीब वर्ग के सर्वांगीण विकास को समर्पित: पंचारिया

बजट महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीब वर्ग के सर्वांगीण विकास को समर्पित: पंचारिया

राजस्थान सरकार के बजट को लेकर भाजपा बीकानेर देहात द्वारा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मंच संचालन शहर जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि राजस्थान सरकार का बजट महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीब वर्ग के सर्वांगीण विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह बजट महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने वाला है तथा प्रदेश को विकास की नई दिशा देने का कार्य करेगा। मुख्य वक्ता विजय आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि बजट में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।

देहात जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने कहा कि यह बजट आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा, स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा तथा ग्रामीण विकास के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे प्रदेश के गांवों को मजबूती मिलेगी। महिला मोर्चा जिला संयोजक सरोज प्रजापत ने कहा कि बजट में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। उन्होंने इसे मातृशक्ति के लिए अवसरों का बजट बताते हुए महिलाओं से योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर आईटी विभाग जिला संयोजक सुरेंद्र स्वामी, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *