श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद में प्राथमिक विभाग हिंदी माध्यम का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद में प्राथमिक विभाग हिंदी माध्यम का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

बड़ौद। श्री महावीर जैन विद्या मंदिर में प्राथमिक विभाग हिंदी माध्यम के वर्षभर आयोजित खेल, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अभिभावक कचरू सिंह ग्राम खेड़ानरेला एवं भगवान सिंह आंजना ग्राम इकलेरा के आतिथ्य तथा विद्यालय प्राचार्य एस.एस. राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं भगवान महावीर स्वामी के पूजन-अर्चन व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात वर्षभर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे दौड़, कबड्डी, खो-खो सहित अन्य खेल गतिविधियों तथा बौद्धिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल, उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथि भगवान सिंह आंजना ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य एस.एस. राजपूत ने कहा कि पुरस्कार प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी झलक रही है, जो उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई एवं सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने की सलाह भी दी।

कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम व्यास ने किया तथा आभार प्राचार्य एस.एस. राजपूत ने व्यक्त किया।

फोटो: पुरस्कार प्राप्त करते विद्यार्थी एवं उपस्थित अतिथि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *