मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में एक 18 साल के किशोर के साथ मारपीट हुई। मारपीट के बाद किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजू कुमार मांझी (18) के रूप में हुई है, जो शहर के एक मेस में काम करता था। परिजनों ने बताया कि राजू का एक युवती से प्रेम संबंध था, जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे थे। इसी विवाद के चलते राजू के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर गया, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल राजू को SKMCH में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। राजू की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए शव के साथ प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों, संतोष कुमार और कबूतरी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में एक 18 साल के किशोर के साथ मारपीट हुई। मारपीट के बाद किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजू कुमार मांझी (18) के रूप में हुई है, जो शहर के एक मेस में काम करता था। परिजनों ने बताया कि राजू का एक युवती से प्रेम संबंध था, जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे थे। इसी विवाद के चलते राजू के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर गया, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल राजू को SKMCH में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। राजू की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए शव के साथ प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों, संतोष कुमार और कबूतरी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


