समस्तीपुर में 50 लाख के जेवर ले भागे बदमाश:ग्राहक के भेष में आए थे लुटेरे, बोरे में भर कर ले गए गहने, भागते समय की फायरिंग

समस्तीपुर में 50 लाख के जेवर ले भागे बदमाश:ग्राहक के भेष में आए थे लुटेरे, बोरे में भर कर ले गए गहने, भागते समय की फायरिंग

समस्तीपुर में आज बदमाशों ने एक सोना चांदी दुकान से 50 लाख रुपए मूल्य से अधिक के जेवरातों की लूट कर ली। बदमाशों की संख्या तीनथी, जो ग्राहक के वेश में पहुंचे थे। मामला खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गाहर गांव के पास का है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई। लोगों ने आगजनी की और सड़क जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस और सदर डीएसपी 2 ने लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम समाप्त कराया। आक्रोशित लोग ने बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि अचानक ही यहां आपराधिक घटनाएं बढ़ गई है, जिससे आम लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 20 किलो चांदी के आभूषण लूट लिए दुकानदार राहुल कुमार का कहना है कि लगभग दोपहर 2:30 बजे के आसपास एक अपाचे बाइक से तीन युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और सोने की अंगूठी दिखाने की बात कही । इस दौरान एक अन्य ग्राहक भी पहुंचे। लेकिन उसके जाने के बाद तीनों युवकों ने माथे पर बंदूक तानकर दुकान में रखा हुआ, सभी सामान बोरे में रखने को कहा । हल्ला करने पर गोली मारने की धमकी दी । कुल तीन सौ ग्राम सोना और 20 किलो चांदी के आभूषण लूट कर ले गए। दुकान से निकलने के बाद बाइक पर बैठे दो युवक फायरिंग करते हुए फरार हो गए । गोली की आवाज पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद लोग मौके पर जुट गए। एसडीपीओ सदर 2 सजंय कुमार का कहना है कि तीन बदमाश पिस्तौल के बल पर ग्राहक बनकर सोने के दुकान से लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। पूछताछ की जा रही है, टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुंची है। घटना का साक्ष्य संकलन करते हुए जल्द से इस घटना का खुलासा किया जेएगा। हालांकि, कितने रुपए के सामान की लूट हुई है दुकानदार से पूछताछ के बाद ही मालूम हो सकेगा। समस्तीपुर में आज बदमाशों ने एक सोना चांदी दुकान से 50 लाख रुपए मूल्य से अधिक के जेवरातों की लूट कर ली। बदमाशों की संख्या तीनथी, जो ग्राहक के वेश में पहुंचे थे। मामला खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गाहर गांव के पास का है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई। लोगों ने आगजनी की और सड़क जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस और सदर डीएसपी 2 ने लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम समाप्त कराया। आक्रोशित लोग ने बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि अचानक ही यहां आपराधिक घटनाएं बढ़ गई है, जिससे आम लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 20 किलो चांदी के आभूषण लूट लिए दुकानदार राहुल कुमार का कहना है कि लगभग दोपहर 2:30 बजे के आसपास एक अपाचे बाइक से तीन युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और सोने की अंगूठी दिखाने की बात कही । इस दौरान एक अन्य ग्राहक भी पहुंचे। लेकिन उसके जाने के बाद तीनों युवकों ने माथे पर बंदूक तानकर दुकान में रखा हुआ, सभी सामान बोरे में रखने को कहा । हल्ला करने पर गोली मारने की धमकी दी । कुल तीन सौ ग्राम सोना और 20 किलो चांदी के आभूषण लूट कर ले गए। दुकान से निकलने के बाद बाइक पर बैठे दो युवक फायरिंग करते हुए फरार हो गए । गोली की आवाज पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद लोग मौके पर जुट गए। एसडीपीओ सदर 2 सजंय कुमार का कहना है कि तीन बदमाश पिस्तौल के बल पर ग्राहक बनकर सोने के दुकान से लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। पूछताछ की जा रही है, टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुंची है। घटना का साक्ष्य संकलन करते हुए जल्द से इस घटना का खुलासा किया जेएगा। हालांकि, कितने रुपए के सामान की लूट हुई है दुकानदार से पूछताछ के बाद ही मालूम हो सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *