पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने बाबा बख्तौर की पूजा की:नवादा में पथरा इंग्लिश आवास पर आयोजन, विधायक भी रहीं मौजूद

पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने बाबा बख्तौर की पूजा की:नवादा में पथरा इंग्लिश आवास पर आयोजन, विधायक भी रहीं मौजूद

नवादा में पथरा इंग्लिश आवास पर भव्य आयोजन, विधायक भी रहीं मौजूद,पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने बाबा बख्तौर की पूजा की नवादा में पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने नवादा के पथरा इंग्लिश स्थित अपने आवास पर बाबा बख्तौर की भव्य पूजा का आयोजन किया। यह पूजा आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक थी, जिसमें माता गहिल के परम भक्त बाबा बख्तौर का स्मरण किया गया। अखाड़े की परिक्रमा करते हुए हवनकुंड में आहुतियां दीं बाबा बख्तौर को देवत्व प्राप्त, माता गहिल का परम भक्त, 14 हजार भैंसों का मालिक और सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है। पूजा का आरंभ अखाड़ा सजाने, खेत से पवित्र मिट्टी लाने और बाबा की पीढ़ी पर देवी आह्वान गीत गाने से हुआ। इसके बाद पारंपरिक पूजा विधान शुरू हुआ, जिसमें बाबा बख्तौर के दर्जनों भगत ने अखाड़े की परिक्रमा करते हुए हवनकुंड में आहुतियां दीं। इस दौरान माता गहिल के आह्वान गीत से पूरा इलाका गूंज उठा। दर्जनों मानर मृदंग की समवेत ध्वनि और चांदी मढ़े डंडे से खेलते दर्जनों भगत के चमत्कारी स्टंट देखकर लोग अचंभित होते रहे। मुख्य यजमान एकलव्य कुमार ने अपनी पत्नी के साथ सभी लौकिक कर्मकांडों में हिस्सा लिया। सुख-समृद्धि की कामना की इससे पूर्व सदर विधायक विभा देवी ने कुल देवताओं और ग्राम देवताओं का विधिवत पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने अखाड़े में माथा टेकते हुए समस्त नवादा जिला वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की और बाबा का आशीर्वाद ग्रहण किया। पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने भी समस्त पूजा विधान का दर्शन करते हुए जिलेवासियों के सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा बख्तौर की लोक गाथा हमें किसी भी अन्याय और दमन उत्पीड़न से लड़ने का संबल देती है। ”हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत उच्च कोटि की” कलाकारों के लोकगायन और मृदंग वादन की प्रशंसा करते हुए राजबल्लभ प्रसाद ने कहा कि हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत उच्च कोटि की है, जिसमें सभी तरह के सांस्कृतिक मूल्यों को ऊंचा स्थान दिया गया है। इस भव्य आयोजन में नवादा जिले समेत दूर-दराज के श्रद्धालुओं की जुटान से वातावरण भक्तिमय हो गया। नवादा में पथरा इंग्लिश आवास पर भव्य आयोजन, विधायक भी रहीं मौजूद,पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने बाबा बख्तौर की पूजा की नवादा में पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने नवादा के पथरा इंग्लिश स्थित अपने आवास पर बाबा बख्तौर की भव्य पूजा का आयोजन किया। यह पूजा आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक थी, जिसमें माता गहिल के परम भक्त बाबा बख्तौर का स्मरण किया गया। अखाड़े की परिक्रमा करते हुए हवनकुंड में आहुतियां दीं बाबा बख्तौर को देवत्व प्राप्त, माता गहिल का परम भक्त, 14 हजार भैंसों का मालिक और सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है। पूजा का आरंभ अखाड़ा सजाने, खेत से पवित्र मिट्टी लाने और बाबा की पीढ़ी पर देवी आह्वान गीत गाने से हुआ। इसके बाद पारंपरिक पूजा विधान शुरू हुआ, जिसमें बाबा बख्तौर के दर्जनों भगत ने अखाड़े की परिक्रमा करते हुए हवनकुंड में आहुतियां दीं। इस दौरान माता गहिल के आह्वान गीत से पूरा इलाका गूंज उठा। दर्जनों मानर मृदंग की समवेत ध्वनि और चांदी मढ़े डंडे से खेलते दर्जनों भगत के चमत्कारी स्टंट देखकर लोग अचंभित होते रहे। मुख्य यजमान एकलव्य कुमार ने अपनी पत्नी के साथ सभी लौकिक कर्मकांडों में हिस्सा लिया। सुख-समृद्धि की कामना की इससे पूर्व सदर विधायक विभा देवी ने कुल देवताओं और ग्राम देवताओं का विधिवत पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने अखाड़े में माथा टेकते हुए समस्त नवादा जिला वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की और बाबा का आशीर्वाद ग्रहण किया। पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने भी समस्त पूजा विधान का दर्शन करते हुए जिलेवासियों के सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा बख्तौर की लोक गाथा हमें किसी भी अन्याय और दमन उत्पीड़न से लड़ने का संबल देती है। ”हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत उच्च कोटि की” कलाकारों के लोकगायन और मृदंग वादन की प्रशंसा करते हुए राजबल्लभ प्रसाद ने कहा कि हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत उच्च कोटि की है, जिसमें सभी तरह के सांस्कृतिक मूल्यों को ऊंचा स्थान दिया गया है। इस भव्य आयोजन में नवादा जिले समेत दूर-दराज के श्रद्धालुओं की जुटान से वातावरण भक्तिमय हो गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *