धनबाद में रेलवे नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी:पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया

धनबाद में रेलवे नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी:पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया

धनबाद पुलिस ने रेलवे में खेल कोटा से नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह ठगी लगभग 40 लाख 47 हजार रुपए की बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भुईंभोड़ मंदिर बैंक कॉलोनी निवासी सुबोध कुमार और ठाकुर कुली धैया निवासी संजीत कुमार ओझा के रूप में हुई है। इन पर आरोप है कि इन्होंने देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं को रेलवे में खेल कोटा के तहत नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए वसूले। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब तमिलनाडु के कृष्णागिरी निवासी बालाजी ने धनबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। बालाजी ने बताया कि आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर उससे रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपी अभ्यर्थियों का रेलवे अस्पताल में मेडिकल जांच भी कराते थे सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी अभ्यर्थियों का रेलवे अस्पताल में मेडिकल जांच भी कराते थे। इतना ही नहीं, उन्हें ढोकरा हॉल्ट पर ट्रेनिंग भी दिलाई जाती थी, ताकि किसी को भी उन पर शक न हो। ठगी का यह मामला तब उजागर हुआ, जब अभ्यर्थियों की पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया सामने आई। इस दौरान परिजनों को ठगी का अंदेशा हुआ, जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के पास से आईआरसीटीसी की मुहर, यस बैंक और एक्सिस बैंक की चेकबुक, 20 हजार रुपए नगद, कई मोबाइल फोन, रेलवे के फर्जी जॉइनिंग लेटर, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस ने संजीत कुमार के पास से एक सफेद रंग की स्कोडा कार और सुबोध के पास से एक क्रेटा कार भी जब्त की है। धनबाद पुलिस ने रेलवे में खेल कोटा से नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह ठगी लगभग 40 लाख 47 हजार रुपए की बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भुईंभोड़ मंदिर बैंक कॉलोनी निवासी सुबोध कुमार और ठाकुर कुली धैया निवासी संजीत कुमार ओझा के रूप में हुई है। इन पर आरोप है कि इन्होंने देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं को रेलवे में खेल कोटा के तहत नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए वसूले। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब तमिलनाडु के कृष्णागिरी निवासी बालाजी ने धनबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। बालाजी ने बताया कि आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर उससे रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपी अभ्यर्थियों का रेलवे अस्पताल में मेडिकल जांच भी कराते थे सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी अभ्यर्थियों का रेलवे अस्पताल में मेडिकल जांच भी कराते थे। इतना ही नहीं, उन्हें ढोकरा हॉल्ट पर ट्रेनिंग भी दिलाई जाती थी, ताकि किसी को भी उन पर शक न हो। ठगी का यह मामला तब उजागर हुआ, जब अभ्यर्थियों की पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया सामने आई। इस दौरान परिजनों को ठगी का अंदेशा हुआ, जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के पास से आईआरसीटीसी की मुहर, यस बैंक और एक्सिस बैंक की चेकबुक, 20 हजार रुपए नगद, कई मोबाइल फोन, रेलवे के फर्जी जॉइनिंग लेटर, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस ने संजीत कुमार के पास से एक सफेद रंग की स्कोडा कार और सुबोध के पास से एक क्रेटा कार भी जब्त की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *