भागलपुर के थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम:सिटी एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कहा– पुलिस-जनता संवाद से ही होगा समाधान

भागलपुर के थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम:सिटी एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कहा– पुलिस-जनता संवाद से ही होगा समाधान

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना परिसर में शुक्रवार को सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा। जनसंवाद के दौरान लोगों ने मोहल्लों में बढ़ती चोरी की घटनाओं, अवैध गतिविधियों, नियमित पुलिस गश्ती की कमी, भूमि विवाद, आपसी मारपीट और छेड़छाड़ जैसी समस्याओं की जानकारी दी। कई लोगों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती बरतने की मांग की। सिटी एसपी ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। भूमि विवाद के मामलों में संबंधित थाने को तत्परता से जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सिटी एसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद बेहद जरूरी है। इससे न केवल समस्याओं की सटीक जानकारी मिलती है, बल्कि उनके त्वरित समाधान में भी सहायता मिलती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसंवाद में उठाए गए सभी मुद्दों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जनसंवाद आयोजित करने की मांग की। भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना परिसर में शुक्रवार को सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा। जनसंवाद के दौरान लोगों ने मोहल्लों में बढ़ती चोरी की घटनाओं, अवैध गतिविधियों, नियमित पुलिस गश्ती की कमी, भूमि विवाद, आपसी मारपीट और छेड़छाड़ जैसी समस्याओं की जानकारी दी। कई लोगों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती बरतने की मांग की। सिटी एसपी ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। भूमि विवाद के मामलों में संबंधित थाने को तत्परता से जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सिटी एसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद बेहद जरूरी है। इससे न केवल समस्याओं की सटीक जानकारी मिलती है, बल्कि उनके त्वरित समाधान में भी सहायता मिलती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसंवाद में उठाए गए सभी मुद्दों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जनसंवाद आयोजित करने की मांग की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *