21+ Happy Valentine’s Day 2026 Wishes In Hindi: हर साल वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है। इसके बाद 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग डे, 13 फरवरी को किस डे और फिर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इसलिए रोज डे से शुरू होने वाले वैलेंटाइन वीक के सबसे आखिरी दिन का सभी प्यार करने वालों को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। जैसे-जैसे वैलेंटाइन वीक (Valentine’s Week 2026) समाप्त हो रहा है, दुनिया भर में कपल्स 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। बता दें, इस साल वैलेंटाइन डे 14 फरवरी 2026, दिन शनिवार यानी कल मनाया जाएगा। आज की इस स्टोरी में हम वैलेंटाइन डे से जुड़ी कुछ बेहतरीन शायरियां शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने पार्टनर को मैसेज के जरिए भेजकर या कार्ड पर लिखकर विश कर उन्हें स्पेशल फील करा सकते हैं।
21+ वैलेंटाइन डे 2026 विश करने के लिए शायरी ( Valentine’s Day Wishes In Hindi)
1-करनी है खुदा से एक गुजारिश
तेरे प्यार के सिवा कोई बंदगी ना मिले
हर जनम में साथी हो तुम जैसा
या फिर कभी जिंदगी ही ना मिले।
2- आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते
होंठों से कुछ कह नहीं सकते
कैसे बयां करें हम आपको हाल इस दिल का
तुम्हीं हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते।
Happy Valentine Day
3- तेरी मोहब्बत से ये दिल बहक जाता है
तेरा नाम लूं तो चेहरा चमक जाता है
कैसे बयां करें हम हाल इस दिल का
तुम ही हो जिसके बगैर मैं रह नहीं पाता हूं
4- अच्छा लगता हैं तेरा नाम
मेरे नाम के साथ जैसे
कोई खूबसूरत सुबह जुड़ी होकिसी हसीन शाम के साथ !
5- यादों की बरसात लिए
दुआओं की सौगात लिए
दिल की गहराई से
चांद की रोशनी से
फूलों के कागज पर
आपके लिए सिर्फ तीन लफ्ज
आई लव यू!!
6-तेरी आंखों में जो प्यार का समंदर है
वो मेरे लिए पूरी दुनिया का मंजर है
रहूं तेरा, तू रहे मेरी अब बस यही आरजू है।
7-कागज भी हमारे पास है,
कलम भी हमारे पास है,
लिखूं तो क्या लिखूं जनाब,
ये दिल तो आपके पास है।
8-तेरे बिना तो मेरा दिल अधूरा है,
तू ही मेरी हंसी, तू ही मेरी तन्हाई,
वैलेंटाइन डे पर तुमसे बस यही कहता हूं,
तुम हो मेरी जिंदगी का सबसे प्यारा ख्वाब और तुमसे हमेशा प्यार करता रहूं।
9-कुछ बीते पल की यादें सजाए रखना,
कुछ आने वाले पल से आरजू लगाए रखना,
ये पल तो यूं ही आते-जाते रहेंगे,
बस होठों पे अपनी मुस्कुराहट बनाए रखना!
10-हमारे दिल से दिल मिलाकर तो देखो
सारे जहां की खुशियां तेरे दामन में रख देंगे
हमसे प्यार का इजहार कर के तो देखो।
11-हर धड़कन में तेरा एहसास बसता है,
तेरे बिना मेरा दिल तरसता है,
वैलेंटाइन डे पर बस इतना कहना है,
तेरी बाहों में ही मुझे सुकून मिलता है!
वैलेंटाइन डे 2026 के लिए शायरी Valentine’s Day 2026 Wishes)
12-इज़हार ए मोहब्बत को लफ्जों की जरुरत ही नहीं
बस आंखों से पढ़ लो जज्बात और फिर कुछ कहने की जरूरत नहीं.
13-आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते
होंठों से कुछ कह नहीं सकते
कैसे बयां करें हम आपको हाल इस दिल का
तुम्हीं हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते।
14-हर ख्याल के पहले इस दिल को ख्याल आता है, आपका
जिंदगी भर ये दिल साथ चाहता है, आपका
15-वो पूछते है हमें
क्या हुआ है तुम्हें?
अब उन्हें कैसे बताए?
उन्हीं से मोहब्बत हुई है।
16-अब मेरे बस में नही अपना हाल ए दिल बयां कर पाना,
बस इतना समझ लो लफ्ज़ कम और प्यार बेशुमार है.
17-वो प्यारी सी हंसी वो उसका खिलखिलाना,
बड़ी मासूमियत से यूं नजरें मिलाना,
जो देखूं मैं उसको, तो उसका शरमाना,
मेरे दिल में हजारों उमंगें जगाना।
18-तेरा साथ मिले तो और कुछ न चाहिए,
बस तेरी बाहों का साया चाहिए,
दुनिया के हर गम से बेखबर रहूं,
बस तेरा प्यार हर जनम चाहिए!
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
19-प्यार से बढ़कर खूबसूरत और कोई एहसास नहीं है
एक ही तो दिल था, अब वो भी मेरे पास नहीं है
20-तुम्हारे साथ रहते रहते
तुम्हारी चाहत सी हो गई है
तुमसे बात करते करते
तुम्हारी आदत सी हो गई है
एक पल ना मिले तो बेचैनी सी लगती है
दोस्ती निभाते निभाते
तुमसे मोहब्बत सी हो गई हैं।
21-गुलाब की खूबसूरती भी फीकी सी लगती है,
जब तेरे चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है,
यूं ही मुस्कुराते रहना मेरे प्यार तू,
तेरी खुशियों से मेरी सांसे जी उठती हैं।
22-चाहे दूर रहो, पर दिल के करीब लगते हो,
बिन कहे ही मेरे दिल की हर बात समझते हो,
तुमसे प्यार हर दिन और बढ़ता जाता है,
तुम ही मेरी खुशी, मेरी सारी कायनात लगते हो!
हैप्पी वैलेंटाइन डे!


