नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. क्लासमेट के कमरे में नग्न मिला MBA छात्रा का शव इंदौर में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव नग्न हालत में उसके क्लासमेट के कमरे में मिला है। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। छात्रा चार दिन से लापता थी। पढ़ें पूरी खबर… 2. डीएवीवी झाबुआ में खोलेगी मेडिकल कॉलेज देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के खुद के मेडिकल कॉलेज का 25 साल पुराना सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है। राज्य सरकार ने इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट को ‘ग्रीन सिग्नल’ देते हुए इसेंसिएलिटी सर्टिफिकेट (अनिवार्यता प्रमाण पत्र) जारी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर… 3. नारियल विक्रेता ने किया सुसाइड चंदन नगर इलाके में रहने वाले एक फल विक्रेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार रात करीब 3 बजे परिजनों को लगी। पढ़ें पूरी खबर… 4. दूरस्थ गांवों में जल संकट पर इंदौर हाईकोर्ट सख्त बड़वानी जिले के दूरस्थ इलाकों में जल संकट को लेकर दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को इंदौर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर… 5. पुलिस को देखकर छत से कूदा बदमाश, पैर फ्रैक्चर एरोड्रम इलाके में रहने वाला एक बदमाश पुलिस की दबिश के दौरान पहली मंजिल से कूद गया। इस दौरान उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पढ़ें पूरी खबर… 6. एयरपोर्ट पर पिंजरे में फंसा सियार देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर एक बार फिर जंगली जानवरों की मौजूदगी ने विमान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। रनवे के पास लगाए गए पिंजरे में एक सियार पकड़ा गया पढ़ें पूरी खबर… 7. वर्क ऑर्डर की चूक से संकट में IDA इन दिनों आईडीए एक गंभीर प्रशासनिक संकट से गुजर रहा है। निजी एजेंसी द्वारा संचालित लग्जरी बुजुर्ग देखभाल केंद्र ‘स्नेहधाम’ से जुड़ी एजेंसी से 2 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी हासिल न हो पाने के कारण यह स्थिति बनी है। पढ़ें पूरी खबर… 8. पॉक्सो एक्ट में भी आरोपी रह चुका है वेदांत अन्नपूर्णा थाना में भी वेदांत तिवारी पर पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई हो चुकी है। उस पर एक लड़की ने गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद भी उसे मंडल में उपाध्यक्ष का पद दिया गया। पढ़ें पूरी खबर… 9. इंटरसिटी के घटे कोच, हजारों यात्री परेशान महू से इंदौर होते हुए भोपाल जाने-आने वाली भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस (19323/19324) इन दिनों यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। पहले 24 कोच के साथ चलने वाली यह ट्रेन अब मात्र 18 कोच के साथ संचालित हो रही है। पढ़ें पूरी खबर… 10. दो साल की बच्ची की सड़क हादसे में मौत निपानिया में रहने वाली दो साल की एक बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। एमवाय अस्पताल में बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों का कहना था कि उसका कार से एक्सीडेंट हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…


