ट्रेन में महिला सिपाही ने यात्री को मारा थप्पड़; VIDEO:सीट के झगड़े में वर्दी में की पिटाई; पटना में किराए के मकान में रहता है पीड़ित

ट्रेन में महिला सिपाही ने यात्री को मारा थप्पड़; VIDEO:सीट के झगड़े में वर्दी में की पिटाई; पटना में किराए के मकान में रहता है पीड़ित

गयाजी से पटना जा रही एक ट्रेन में सीट को लेकर झगड़ा हुआ है। बहस के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने यात्री को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यही नहीं पीड़ित युवक रॉकी राज ने पटना जीआरपी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला गया रेलवे स्टेशन से खुली ट्रेन का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक यात्री पहले से सीट पर बैठा था। इसी बीच कुछ महिला पुलिसकर्मी उसी डिब्बे में पहुंचीं। सीट को लेकर कहासुनी शुरू हुई। बहस तेज हो गई। आरोप है कि एक महिला पुलिसकर्मी ने यात्री को थप्पड़ जड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था। लेकिन महिला पुलिस कर्मियों को इस बात का अंदाजा नहीं लगा कि उसकी हर एक हरकत कैमरे में कैद हो रही है। पटना में किराये के मकान में रहता है पीड़ित पीड़ित की पहचान गया के इमामगंज प्रखंड निवासी रॉकी राज के रूप में हुई है। वह पटना में किराये के मकान में रहता है। उसका कहना है कि उसने किसी तरह की अभद्रता नहीं की। सिर्फ अपनी सीट पर बैठने की बात कही। इसके बाद उसके साथ कहासुनी हुई। अपनी सीट को लेकर बहस हो रही थी। इसी बीच सरिता नाम की सिपाही ने वर्दी की धौंस दिखाते हुए गाल पर तेज थप्पड़ जड़ दिया। विवाद के कुछ देर बाद महिला पुलिसकर्मी अपने साथियों के साथ जहानाबाद स्टेशन पर उतर गईं। उधर, रॉकी राज ने पटना जीआरपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोपी महिला पुलिसकर्मी सरिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला अब जांच के दायरे में है। रेल जीआरपी पटना का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। घटना गया क्षेत्र के अधीन हुई है। इस मामले को गयाजी जीआरपी को फारवर्ड किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई गया जीआरपी करेगी। गयाजी से पटना जा रही एक ट्रेन में सीट को लेकर झगड़ा हुआ है। बहस के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने यात्री को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यही नहीं पीड़ित युवक रॉकी राज ने पटना जीआरपी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला गया रेलवे स्टेशन से खुली ट्रेन का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक यात्री पहले से सीट पर बैठा था। इसी बीच कुछ महिला पुलिसकर्मी उसी डिब्बे में पहुंचीं। सीट को लेकर कहासुनी शुरू हुई। बहस तेज हो गई। आरोप है कि एक महिला पुलिसकर्मी ने यात्री को थप्पड़ जड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था। लेकिन महिला पुलिस कर्मियों को इस बात का अंदाजा नहीं लगा कि उसकी हर एक हरकत कैमरे में कैद हो रही है। पटना में किराये के मकान में रहता है पीड़ित पीड़ित की पहचान गया के इमामगंज प्रखंड निवासी रॉकी राज के रूप में हुई है। वह पटना में किराये के मकान में रहता है। उसका कहना है कि उसने किसी तरह की अभद्रता नहीं की। सिर्फ अपनी सीट पर बैठने की बात कही। इसके बाद उसके साथ कहासुनी हुई। अपनी सीट को लेकर बहस हो रही थी। इसी बीच सरिता नाम की सिपाही ने वर्दी की धौंस दिखाते हुए गाल पर तेज थप्पड़ जड़ दिया। विवाद के कुछ देर बाद महिला पुलिसकर्मी अपने साथियों के साथ जहानाबाद स्टेशन पर उतर गईं। उधर, रॉकी राज ने पटना जीआरपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोपी महिला पुलिसकर्मी सरिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला अब जांच के दायरे में है। रेल जीआरपी पटना का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। घटना गया क्षेत्र के अधीन हुई है। इस मामले को गयाजी जीआरपी को फारवर्ड किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई गया जीआरपी करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *