लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रणवीर और रोहित शेट्टी को दी नई धमकी, बोले- पूरे स्टाफ को मौत के घाट उतार देंगे

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रणवीर और रोहित शेट्टी को दी नई धमकी, बोले- पूरे स्टाफ को मौत के घाट उतार देंगे

Rohit Shetty And Ranveer Singh New threat Lawrence Bishnoi: रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर दोनों को धमकी भरा ऑडियो मैसेज जारी किया है। जिसके बाद फिर से दहशत का माहौल बन गया है। हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग हुई थी और फिर कुछ ही समय बाद रणवीर सिंह को धमकी मिली थी। जिसकी जांच चल रही है।

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई की धमकी (Rohit Shetty And Ranveer Singh New threat Lawrence Bishnoi)

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी माने जाने वाले ‘हैरी बॉक्सर’ ने एक नया ऑडियो मैसेज जारी किया है। जिसमें रणवीर और रोहित को डरावनी धमकी दी गई है। इसमें साफ कहा गया है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो न केवल इन सितारों को, बल्कि उनके पूरे स्टाफ को मौत के घाट उतार दिया जाएग। इस खबर से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

Rohit Shetty And Ranveer Singh New threat Lawrence Bishnoi

मुंबई पुलिस का धमकी को लेकर खुलासा

वहीं, मुंबई पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि गैंग के एक करीबी हैरी बॉक्सर ने एक्टर को 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए वॉइस नोट भेजा था। मुंबई क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच के मुताबिक, WhatsApp वॉइस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज है। हालांकि, अधिकारी अभी भी मामले से जुड़े और सबूतों पर काम कर रहे हैं।

Rohit Shetty And Ranveer Singh New threat Lawrence Bishnoi

वॉइस नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट का अभी इंतजार है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद रणवीर के मैनेजर के मोबाइल नंबर पर धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया था। मैसेज में धमकी देते हुए पैसे मांगे गए थे। धमकी के बाद रणवीर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *