MahaShivratri Look Ideas 2026: क्या आप भी शिवरात्रि पर वही पुराना स्टाइल पहनती हैं? इस साल बदलें अपना फैशन सेंस, देखें लेटेस्ट ट्रेंड्स

MahaShivratri Look Ideas 2026: क्या आप भी शिवरात्रि पर वही पुराना स्टाइल पहनती हैं? इस साल बदलें अपना फैशन सेंस, देखें लेटेस्ट ट्रेंड्स

MahaShivratri Look Ideas 2026: महाशिवरात्रि का त्योहार आते ही महिलाओं की तैयारियां शुरू हो जाती है। यह पर्व सिर्फ व्रत और उपवास का नहीं, बल्कि अपनी परंपराओं को खूबसूरती से दिखाने का भी दिन है। हर महिला चाहती है कि वह पूजा के दौरान सुंदर और ग्रेसफुल दिखे। सही आउटफिट न केवल आपको आत्मविश्वास देता है, बल्कि आपकी श्रद्धा में चार चांद लगा देता है। आइए जानते हैं कि इस शिवरात्रि कैसे ट्रेडिशनल और ट्रेंडी कपड़ों से अपने लुक को बेहतर कर सकते हैं।

सुबह के मंदिर दर्शन के लिए

सुबह मंदिर जाने का प्लान कर रही हैं, तो एलिगेंट कॉटन कुर्ता सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। ये कंफर्ट होने के साथ आपको एक सोबर लुक देता हैं। इसके लिए आप ऑफ-व्हाइट और ग्रीन कॉटन सूट चुन सकती हैं। सफेद रंग शुद्धता का प्रतीक है और हरा रंग भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। यह कॉम्बिनेशन मंदिर की भीड़ में भी आपको फ्रेश रखेगा। यदि आपको रंगों से प्यार है, तो पीले रंग का फ्लोरल प्रिंट कुर्ता भी एक शानदार विकल्प है। पीला रंग शुभ माना जाता है और सुबह की धूप में यह बेहद खिला-खिला लगता है।

कैसे करें स्टाइल
एक छोटी सी बिंदी और हल्की चूड़ियों के साथ इसे ऑक्सीडाइज्ड झुमकों और कोल्हापुरी चप्पलों के साथ स्टाइल करें।

ऑफ-व्हाइट और ग्रीन कॉटन सूट
morning look for girls (source: gemini)

शाम की आरती के लिए

शाम की आरती में थोड़े हैवी फैब्रिक्स अच्छे लगते हैं। रेड गजी सिल्क कुर्ता जिसके साथ पटोला दुपट्टा हो, आपको एक पारंपरिक और क्लासी टच देगा। लाल रंग ऊर्जा और उत्सव का रंग है, जो शिवरात्रि की शाम के लिए परफेक्ट है। अगर आप कुछ घेरदार पहनना चाहती हैं, तो ब्लू बंधेज अनारकली या गोटा पट्टी वर्क वाला सूट ट्राई करें। अनारकली का घेरा और गोटा पट्टी की चमक आपको त्यौहार का असली अहसास कराती है।

कैसे करें स्टाइल
इसे आप गोल्ड ज्वेलरी और माथे पर एक डार्क रेड बिंदी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

शाम की रौनक के लिए
Evening look on mahashivratri (source: gemini)

How to Look Divine This Shivratri: डिवाइन लुक के लिए कुछ जरूरी टिप्स

आप भी इस शिवरात्रि डिवाइन लुक चाहती हैं, तो इन बातों का खास ख्याल रखें

  • मिनिमल मेकअप, मैक्सिमम ग्लो: फाउंडेशन और डार्क लिपस्टिक के बजाय नो-मेकअप लुक अपनाएं। एक छोटी सी बिंदी और आंखों में हल्का काजल आपके लुक को निखार देगा।
  • एक्सेसरीज: बड़े और भारी गहनों की जगह झुमके या बाली पहनें। हाथों में कुछ कांच की चूड़ियां और पैरों में कोल्हापुरी चप्पल या मोजरी आपके लुक को कंप्लीट करेगी।
  • हेयरस्टाइल: अगर आप मंदिर जा रही हैं, तो जूड़ा या ढीली चोटी बनाएं। इसमें मोगरे का गजरा लगाकर अपने लुक में चार चांद लगाए।
  • समय के अनुसार आउटफिट चुनें: सुबह की पूजा के लिए हल्का कॉटन सूट और रात में आरती के लिए सिल्क या बांधनी प्रिंट ट्राई करें।
डिवाइन लुक
डिवाइन लुक (source: gemini)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *