यूजीसी बिल पर रोक के खिलाफ भीम आर्मी का प्रदर्शन:बहराइच में कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर की नारेबाजी

यूजीसी बिल पर रोक के खिलाफ भीम आर्मी का प्रदर्शन:बहराइच में कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर की नारेबाजी

बहराइच में शुक्रवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी बिल के समर्थन में प्रदर्शन किया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिल में हुए संशोधन पर रोक लगाए जाने के बाद दलित संगठनों ने इसे लागू करने की मांग की है। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने दोपहर में नगर के छावनी चौराहा, घंटाघर और पीपल तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर बिल के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूजीसी बिल में किया गया संशोधन दलित और वंचित वर्ग के छात्रों के हित में है। उन्होंने सरकार से इस बिल को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की। उल्लेखनीय है कि यूजीसी बिल में संशोधन के बाद सामान्य वर्ग के लोगों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया था। सवर्ण वर्ग द्वारा दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस संशोधन पर रोक लगा दी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *