निवाड़ी में कार दुर्घटना, युवक को सुरक्षित निकाला:होमगार्ड और एसडीईआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर बचाई जान

निवाड़ी में कार दुर्घटना, युवक को सुरक्षित निकाला:होमगार्ड और एसडीईआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर बचाई जान

निवाड़ी जिले में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे के बाद कार में फंसे एक युवक को होमगार्ड और एसडीईआरएफ की टीम ने सुरक्षित बचा लिया। युवक को रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हुई। चकरपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि एक चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और उसमें एक युवक फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ निवाड़ी कार्यालय को अलर्ट किया गया। जिला सेनानी के आदेश पर प्लाटून कमांडर पीयूष शर्मा के नेतृत्व में 6 सदस्यीय रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम जब मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और युवक अंदर फंसा हुआ था। जवानों ने आपदा राहत उपकरणों का उपयोग करते हुए सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान देवेंद्र सिंह (30 वर्ष), पिता रोशन सिंह, निवासी ग्राम घिसौली, थाना बबीना, जिला झांसी (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम में प्लाटून कमांडर पीयूष शर्मा के साथ सैनिक हनुमत सिंह, सौरभ तिवारी, सौरभ धनगर, जितेंद्र कीर और रवि विश्वकर्मा शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *