O Romeo X Review: बॉलीवुड की मोस्टअवेटेड रोमांटिक थ्रिलर फिल्मों में से एक, ‘ओ रोमियो‘ आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। एक्टर्स शाहिद कपूर और त्रिप्ति डिमरी की दमदार जोड़ी के साथ विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ये फिल्म पहले ही अपने दमदार बैकग्राउंड, स्टार कास्ट और ग्राउंडब्रेकिंग म्यूजिक की वजह से चर्चा बटोर रही थी। फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की रिएक्शन भी बेहद एक्साइटमेंट हैं।
दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री चर्चा में
साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कई अनुभवी स्टार्स भी हैं। ‘ओ रोमियो’ शाहिद कपूर और त्रिप्ति डिमरी की पहली फिल्म है और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पहले ही चर्चा में है।
दर्शकों की राय और तंज
बता दें, फिल्म की प्री-रिलीज buzz काफी तेज था और बुकिंग नंबर्स ने भी बताया कि ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर अच्छा पेशकश कर सकती है। रिलीज से पहले लगभग 1.18 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे और बिना कोई सीट ब्लॉक किए लगभग 3.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली गई थी। इससे ये दर्शाता है कि दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
‘ओ रोमियो’ की कहानी एक डार्क और इंटेंस बैकग्राउंड पर बेस्ड है, जिसमें रोमांस को क्राइम की खतरनाक दुनिया के साथ जोड़ा गया है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर, सिनेमेटोग्राफी और अरिजीत सिंह के गीतों ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है।
दर्शकों के मुताबिक, फिल्म की रफ्तार पहले हाफ में धीमी लग सकती है, क्योंकि उसमें किरदारों और रिश्तों को गहराई से पेश किया गया है, लेकिन बाद का हाफ जबरदस्त एक्शन और इमोशनल टर्न लेकर आता है। क्लाइमेक्स में प्यार, बदला और कुर्बानी के भावों को खूबसूरती से दिखाया गया है।
शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खास पसंद किया है और फिल्म के इमोशनल ड्रामा को भी खूब सराहा जा रहा है। लेकिन कहानी थोड़ी स्लो बज के साथ शूरू है और कुछ की राय में फिल्म की शुरुआत में धीमी गति हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर ये अनुभव होता है कि इसकी कहानी बेहद दमदार है। ‘ओ रोमियो’ के धमाकेदार प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है।



REVIEW 
/5

