Aadhaar Card खो गया या नंबर भूल गए तो घर बैठे ऐसे पाएं दोबारा, जाने आसान तरीका

Aadhaar Card खो गया या नंबर भूल गए तो घर बैठे ऐसे पाएं दोबारा, जाने आसान तरीका

Aadhar Card Lost: कई लोगों को लगता हैं कि आधार कार्ड अगर खो जाता है तो पूरा प्रोसेस करके दोबारा बनवाना पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार वापस पाने की आसान प्रक्रिया दी है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अपना आधार नंबर और कार्ड दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।

Aadhaar Card: क्यों जरूरी है आधार?

आधार कार्ड बैंक खाते, सरकारी योजनाओं, सिम कार्ड, पैन कार्ड लिंकिंग और लगभग हर जरूरी कामों में इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर आधार नंबर याद न हो या कार्ड ही खो जाए, तो कई काम अटक सकते हैं। इसलिए इस समस्या से बचने का सही और सुरक्षित तरीका जानना बहुत जरूरी है।

Aadhaar Card download: ऑनलाइन ऐसे पाएं आधार

अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो आप घर पर बैठे-बैठे ही अपना आधार नंबर (UID) या एनरोलमेंट आईडी (EID) दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।

आधार नंबर पाने के स्टेप्स:

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
  • Retrieve Lost or Forgotten UID/EID विकल्प चुनें।
  • अपना नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • OTP डालकर सत्यापन करें।
  • सत्यापन पूरा होते ही आपका आधार नंबर SMS के जरिए आपको मिल जाएगा।

आधार कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स:

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
  • Download Aadhaar पर क्लिक करें।
  • आपका आधार कार्ड pdf की फॉर्म में डाउनलोड हो जाएगा।

Aadhar Card Mobile Link: मोबाइल लिंक नहीं है तो क्या करें?

अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं किया गया है, तो आपको सबसे पहले नजदीकी Aadhaar Seva Kendra (आधार सेवा केंद्र) या नामांकन केंद्र जाना होगा। वहां बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद आप अपना आधार नंबर जान सकते हैं और आधार की प्रिंट कॉपी भी ले सकते हैं। प्रिंट के लिए निर्धारित शुल्क लिया जा सकता है।

E-Aadhaar: क्या यह वैध है?

UIDAI से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आपके द्वारा डाउनलोड किया गया e-Aadhaar पूरी तरह वैध दस्तावेज माना जाएगा। इसे आप प्रिंट कर के कहीं भी पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पूरी तरह से पासवर्ड से सुरक्षित होता है अगर आपको प्रक्रिया समझने में दिक्कत हो रही है, तो आप UIDAI की हेल्पलाइन 1947 पर कॉल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *