मधुबनी में 1.20 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:हरियाणा से चलाता था अवैध नेटवर्क, भागलपुर निवासी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर किया फ्रॉड

मधुबनी में 1.20 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:हरियाणा से चलाता था अवैध नेटवर्क, भागलपुर निवासी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर किया फ्रॉड

मधुबनी में पुलिस ने साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मधुबनी और भागलपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान हुई। आरोपी ने भागलपुर के एक निवासी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.20 करोड़ रुपए की ठगी की थी। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने गुरुवार देर शाम बताया कि मधुबनी पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में भागलपुर पुलिस से सूचना मिली थी कि 10 फरवरी को भागलपुर निवासी से 1.20 करोड़ रुपए की ठगी की गई थी। इस घटना में शामिल अभियुक्त मोहम्मद गुफरान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र में छिपा हुआ था। सूचना के आधार पर, मधुबनी पुलिस और भागलपुर पुलिस ने बिस्फी थाना क्षेत्र के ग्राम छछुआडीह में संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान मोहम्मद गुफरान को गिरफ्तार कर लिया गया। हरियाणा में रहकर चलाता है नेटवर्क पुलिस पूछताछ में अभियुक्त गुफरान ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। जांच में पता चला है कि वह हरियाणा में रहकर एक संगठित अवैध वित्तीय नेटवर्क चलाता था, जिसके जरिए साइबर अपराध से प्राप्त रकम को विदेश भेजा जाता था। उसका दुबई सहित कई विदेशी शहरों में भी नेटवर्क है। पुलिस सभी आवश्यक बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। मधुबनी पुलिस ने गुरुवार शाम गिरफ्तार अभियुक्त को भागलपुर पुलिस को सौंप दिया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मोहम्मद गुफरान के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मधुबनी में पुलिस ने साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मधुबनी और भागलपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान हुई। आरोपी ने भागलपुर के एक निवासी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.20 करोड़ रुपए की ठगी की थी। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने गुरुवार देर शाम बताया कि मधुबनी पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में भागलपुर पुलिस से सूचना मिली थी कि 10 फरवरी को भागलपुर निवासी से 1.20 करोड़ रुपए की ठगी की गई थी। इस घटना में शामिल अभियुक्त मोहम्मद गुफरान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र में छिपा हुआ था। सूचना के आधार पर, मधुबनी पुलिस और भागलपुर पुलिस ने बिस्फी थाना क्षेत्र के ग्राम छछुआडीह में संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान मोहम्मद गुफरान को गिरफ्तार कर लिया गया। हरियाणा में रहकर चलाता है नेटवर्क पुलिस पूछताछ में अभियुक्त गुफरान ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। जांच में पता चला है कि वह हरियाणा में रहकर एक संगठित अवैध वित्तीय नेटवर्क चलाता था, जिसके जरिए साइबर अपराध से प्राप्त रकम को विदेश भेजा जाता था। उसका दुबई सहित कई विदेशी शहरों में भी नेटवर्क है। पुलिस सभी आवश्यक बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। मधुबनी पुलिस ने गुरुवार शाम गिरफ्तार अभियुक्त को भागलपुर पुलिस को सौंप दिया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मोहम्मद गुफरान के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *