गुरुग्राम में गोली मारकर युवक का मर्डर:शादी समारोह में युवकों के बीच शराब पीने के दौरान झगड़ा, पुलिस जांच कर रही

गुरुग्राम में गोली मारकर युवक का मर्डर:शादी समारोह में युवकों के बीच शराब पीने के दौरान झगड़ा, पुलिस जांच कर रही

गुरुग्राम में पटौदी थाना क्षेत्र के गांव रणसीका में देर रात शादी समारोह के दौरान शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बरकत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मेवात के गांव नीमका का रहने वाला था। मृतक के ससुर हाशिम की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। हाशिम के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात को गांव रणसीका में शादी के दौरान आरोपी अमनदीप निवासी गांव रणसीका और साहिल निवासी गांव बसई तथा एक अन्य व्यक्ति ने शराब के नशे में उनके साथ झगड़ा किया। मृतक बरकत शादी में शामिल होने आया था। परिवार वाले सदमे में हैं। झगड़े में बरकत को गोली मारी विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने बरकत पर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पटौदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस जांच कर रही पटौदी थाना के एसएचओ ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना शादी के दौरान शराब पीने पर हुए झगड़े से जुड़ी है। नशे की हालत में विवाद बढ़ गया और फायरिंग हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *