सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव बाराबंकी से गिरफ्तार:दो दिनों से लापता थे, लखनऊ STF ने की कार्रवाई

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव बाराबंकी से गिरफ्तार:दो दिनों से लापता थे, लखनऊ STF ने की कार्रवाई

लखनऊ से सटे बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को लखनऊ एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की एक टीम ने हिरासत में ले लिया। एसटीएफ ने मनोज यादव को उस समय पकड़ा जब वे अपने कुछ साथियों के साथ सफदरगंज इलाके से गुजर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें लखनऊ ले जाया गया। मनोज यादव की गिरफ्तारी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है, क्योंकि वे पिछले दो दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे। उनके अचानक गायब होने के बाद उनकी पत्नी ने लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। समाजवादी पार्टी के भीतर भी पिछले 48 घंटों से उनकी लोकेशन को लेकर चिंता बनी हुई थी, जिसका पटाक्षेप बाराबंकी में हुई इस कार्रवाई से हुआ। हालांकि, एसटीएफ ने अभी तक गिरफ्तारी के ठोस कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई किसी पुराने मामले या गंभीर इनपुट के आधार पर की गई है। बाराबंकी पुलिस ने भी इस मामले में चुप्पी साध रखी है और पूरी कार्रवाई का नेतृत्व लखनऊ एसटीएफ ही कर रही है। सपा प्रवक्ता की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *