भोजपुर में डिलीवरी के बाद बीएसएफ जवान की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान चंदा केवटिया गांव निवासी रिंकू सिंह की पत्नी विभा देवी(30) के तौर पर हुई है। घटना बहोरनपुर थाना क्षेत्र की है। रिंकू सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती थी। कुछ दिन पहले धर्मागतपुर गांव अपने मायके गई थी। गुरुवार की सुबह उसे तेज दर्द होने लगा। मायके वाले शाहपुर रेफरल अस्पताल लेकर गए। नॉर्मल डिलीवरी से बेटे का जन्म हुआ। प्रसव के बाद उसे तेज ब्लीडिंग होने लगी। डॉक्टरों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम मौत के बाद परिजन अपनी स्वेच्छा से शव को वापस गांव ले गए। हालांकि मृतका के पति ने चिकित्सक या किसी भी स्वास्थ्यकर्मी पर किसी भी प्रकार का कोई आशंका या आरोप नहीं लगाया है। 10 साल पहले शादी हुई थी। मणिपुर में पति रिंकू सिंह की पोस्टिंग है। 2 बेटी अनुष्का और आयुषी है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में डिलीवरी के बाद बीएसएफ जवान की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान चंदा केवटिया गांव निवासी रिंकू सिंह की पत्नी विभा देवी(30) के तौर पर हुई है। घटना बहोरनपुर थाना क्षेत्र की है। रिंकू सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती थी। कुछ दिन पहले धर्मागतपुर गांव अपने मायके गई थी। गुरुवार की सुबह उसे तेज दर्द होने लगा। मायके वाले शाहपुर रेफरल अस्पताल लेकर गए। नॉर्मल डिलीवरी से बेटे का जन्म हुआ। प्रसव के बाद उसे तेज ब्लीडिंग होने लगी। डॉक्टरों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम मौत के बाद परिजन अपनी स्वेच्छा से शव को वापस गांव ले गए। हालांकि मृतका के पति ने चिकित्सक या किसी भी स्वास्थ्यकर्मी पर किसी भी प्रकार का कोई आशंका या आरोप नहीं लगाया है। 10 साल पहले शादी हुई थी। मणिपुर में पति रिंकू सिंह की पोस्टिंग है। 2 बेटी अनुष्का और आयुषी है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


