बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के सिसवा बसनपुर बाजार गांव में गुरुवार दोपहर एक नवविवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड संख्या 05 निवासी विपिन यादव की 22 वर्षीय पत्नी संजना कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी अंकित कुमार पुलिस बल के साथ देर शाम मौके पर पहुंचे। उनके साथ अपर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, एसआई बाबूलाल कुमार, एसआई रमेश कुमार, एसआई विभा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस ने गुरुवार देर शाम शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल की घेराबंदी की। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। आवश्यक साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। मृतका को एक नौ महीने का बच्चा है मिली जानकारी के अनुसार, संजना कुमारी पतिलार दुसादीपट्टी गांव निवासी संतोष यादव की पुत्री थीं। उनकी शादी लगभग चार वर्ष पूर्व सिसवा बसनपुर बाजार गांव निवासी संजय यादव के पुत्र विपिन यादव से हुई थी। मृतका का एक नौ माह का पुत्र भी है। घटना के समय मृतका का पति घर पर मौजूद नहीं था, जबकि उसकी सास, ससुर और देवर घर में उपस्थित थे। भाई को मिली थी बहन की तबियत खराब होने की सूचना मृतका के छोटे भाई सुजीत कुमार ने बताया कि उन्हें बहन की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। जब वे ससुराल पहुंचे, तो उनकी बहन की मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार संजना कुमारी ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के सिसवा बसनपुर बाजार गांव में गुरुवार दोपहर एक नवविवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड संख्या 05 निवासी विपिन यादव की 22 वर्षीय पत्नी संजना कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी अंकित कुमार पुलिस बल के साथ देर शाम मौके पर पहुंचे। उनके साथ अपर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, एसआई बाबूलाल कुमार, एसआई रमेश कुमार, एसआई विभा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस ने गुरुवार देर शाम शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल की घेराबंदी की। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। आवश्यक साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। मृतका को एक नौ महीने का बच्चा है मिली जानकारी के अनुसार, संजना कुमारी पतिलार दुसादीपट्टी गांव निवासी संतोष यादव की पुत्री थीं। उनकी शादी लगभग चार वर्ष पूर्व सिसवा बसनपुर बाजार गांव निवासी संजय यादव के पुत्र विपिन यादव से हुई थी। मृतका का एक नौ माह का पुत्र भी है। घटना के समय मृतका का पति घर पर मौजूद नहीं था, जबकि उसकी सास, ससुर और देवर घर में उपस्थित थे। भाई को मिली थी बहन की तबियत खराब होने की सूचना मृतका के छोटे भाई सुजीत कुमार ने बताया कि उन्हें बहन की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। जब वे ससुराल पहुंचे, तो उनकी बहन की मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार संजना कुमारी ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


