औरंगाबाद में तेज रफ्तार पिकअप ने दुकानदार को रौंदा:दुकान बंद करके घर जा रहे थे, मौके से भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने खदेड़कर पकड़ा

औरंगाबाद में तेज रफ्तार पिकअप ने दुकानदार को रौंदा:दुकान बंद करके घर जा रहे थे, मौके से भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने खदेड़कर पकड़ा

औरंगाबाद में तेज रफ्तार पिकअप ने दुकानदार को रौंद दिया। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पहचान भोरा बीघा गांव निवासी सुदामा यादव(40) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। परिजनों के अनुसार सुदामा यादव गांव में ही किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रोज की तरह गुरुवार की रात अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। रास्ते में पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बची। मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। पत्नी कविता देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। इकलौता पुत्र भैरव कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने किसी तरह परिवार को संभालने का प्रयास किया। आरोपी ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके से भाग रहे ड्राइवर को पकड़कर डायल-112 के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग परिवार में बुजुर्ग पिता, पत्नी, आठ बेटी और एक बेटा है। तीन बेटी की शादी हो चुकी है। सुदामा की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्थिक रूप से भी परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घर में कमाने वाले अकेल थे। प्रशासन से ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। औरंगाबाद में तेज रफ्तार पिकअप ने दुकानदार को रौंद दिया। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पहचान भोरा बीघा गांव निवासी सुदामा यादव(40) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। परिजनों के अनुसार सुदामा यादव गांव में ही किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रोज की तरह गुरुवार की रात अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। रास्ते में पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बची। मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। पत्नी कविता देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। इकलौता पुत्र भैरव कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने किसी तरह परिवार को संभालने का प्रयास किया। आरोपी ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके से भाग रहे ड्राइवर को पकड़कर डायल-112 के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग परिवार में बुजुर्ग पिता, पत्नी, आठ बेटी और एक बेटा है। तीन बेटी की शादी हो चुकी है। सुदामा की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्थिक रूप से भी परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घर में कमाने वाले अकेल थे। प्रशासन से ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *