वैलेंटाइन डे से पहले पटना में दिखे ‘बाबू-सोना’ पोस्टर:हिंदू शिवभवानी सेना के नाम से लगे होर्डिंग, कानून तोड़ने या डराने वालों को पुलिस की चेतावनी

वैलेंटाइन डे से पहले पटना में दिखे ‘बाबू-सोना’ पोस्टर:हिंदू शिवभवानी सेना के नाम से लगे होर्डिंग, कानून तोड़ने या डराने वालों को पुलिस की चेतावनी

वैलेंटाइन डे से ठीक पहले पटना में “बाबू-सोना” धमकी वाले पोस्टर देखने को मिल रहे हैं। इन पोस्टरों में लिखा है कि ‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना कोना।’ इसके अलावा पोस्टर में आगे लिखा है- ‘वेलेटाइन डें इसदिन बाबू सोना नहीं, पुलवामा के शहीदों को नमन दिवस।’ शहर के कई इलाकों में लगाए गए धमकी वाले इन पोस्टरों के सामने आने के बाद माहौल गरमा गया है। पटना पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या लोगों को डराने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिंदू शिवभवानी सेना के नाम से लगाए गए हैं पोस्टर पोस्टर हिंदू शिवभवानी सेना के नाम से लगाए गए हैं। पोस्टर में दावा किया गया है कि वैलेंटाइन डे और वैलेंटाइन वीक भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। इससे समाज में अश्लीलता बढ़ती है। पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि 14 फरवरी को अगर कोई “बाबू-सोना” जैसे दिखावटी नामों का इस्तेमाल कर सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकत करता पाया गया तो संगठन सामाजिक और नैतिक रूप से इसका विरोध करेगा। संगठन ने प्रशासन से भी मांग की है कि पार्क, कॉलेज परिसर और सार्वजनिक जगहों पर निगरानी बढ़ाई जाए। वैलेंटाइन डे के नाम पर अश्लीलता और फूहड़ता फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई सामाजिक संस्कृति के खिलाफ गतिविधि करता पाया गया तो उसे सख्त तरीके से रोका जाएगा। – लव कुमार सिंह रुद्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू शिवभवानी सेना शहर के कई इलाकों में दिखे पोस्टर बताया जा रहा है कि यह पोस्टर शहर के अलग-अलग इलाकों, खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों के आसपास लगाए गए हैं। पोस्टर सामने आने के बाद पुलिस ने पार्क, मॉल, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक जगहों पर निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी संगठन या व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई सार्वजनिक जगहों पर लोगों को परेशान करता है या माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से की अपील प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। वैलेंटाइन डे से पहले पोस्टर विवाद के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। साथ ही शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही। वैलेंटाइन डे से ठीक पहले पटना में “बाबू-सोना” धमकी वाले पोस्टर देखने को मिल रहे हैं। इन पोस्टरों में लिखा है कि ‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना कोना।’ इसके अलावा पोस्टर में आगे लिखा है- ‘वेलेटाइन डें इसदिन बाबू सोना नहीं, पुलवामा के शहीदों को नमन दिवस।’ शहर के कई इलाकों में लगाए गए धमकी वाले इन पोस्टरों के सामने आने के बाद माहौल गरमा गया है। पटना पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या लोगों को डराने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिंदू शिवभवानी सेना के नाम से लगाए गए हैं पोस्टर पोस्टर हिंदू शिवभवानी सेना के नाम से लगाए गए हैं। पोस्टर में दावा किया गया है कि वैलेंटाइन डे और वैलेंटाइन वीक भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। इससे समाज में अश्लीलता बढ़ती है। पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि 14 फरवरी को अगर कोई “बाबू-सोना” जैसे दिखावटी नामों का इस्तेमाल कर सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकत करता पाया गया तो संगठन सामाजिक और नैतिक रूप से इसका विरोध करेगा। संगठन ने प्रशासन से भी मांग की है कि पार्क, कॉलेज परिसर और सार्वजनिक जगहों पर निगरानी बढ़ाई जाए। वैलेंटाइन डे के नाम पर अश्लीलता और फूहड़ता फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई सामाजिक संस्कृति के खिलाफ गतिविधि करता पाया गया तो उसे सख्त तरीके से रोका जाएगा। – लव कुमार सिंह रुद्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू शिवभवानी सेना शहर के कई इलाकों में दिखे पोस्टर बताया जा रहा है कि यह पोस्टर शहर के अलग-अलग इलाकों, खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों के आसपास लगाए गए हैं। पोस्टर सामने आने के बाद पुलिस ने पार्क, मॉल, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक जगहों पर निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी संगठन या व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई सार्वजनिक जगहों पर लोगों को परेशान करता है या माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से की अपील प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। वैलेंटाइन डे से पहले पोस्टर विवाद के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। साथ ही शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *