Agniveer Army Bharti 2026: कितने उम्र तक के युवा अग्निवीर में कर सकते हैं आवेदन? जान लें सभी पदों के लिए जरुरी योग्यता

Agniveer Army Bharti 2026: कितने उम्र तक के युवा अग्निवीर में कर सकते हैं आवेदन? जान लें सभी पदों के लिए जरुरी योग्यता

Army Agniveer Bharti 2026: देश की सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 13 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 अप्रैल 2026 तय की गई है। इस बार भर्ती को लेकर सबसे बड़ी चर्चा आयु सीमा में दी गई राहत को लेकर है। कई दिनों से सोशल मीडिया पर अधिकतम आयु 23 वर्ष करने की मांग उठ रही थी। सरकार ने इस मांग को हद तक स्वीकार करते हुए अधिकतम आयु में एक वर्ष की छूट दी है। अब 17.5 वर्ष से 22 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकेंगे। यानी जिनका जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ है, वे पात्र होंगे। हालांकि कुछ पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। सोल्जर टेक्निकल (एनए/एनए वेट) के लिए आयु सीमा 17.5 से 23 वर्ष रखी गई है। वहीं सिपाही फार्मा पद के लिए 19 से 25 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 के बीच किया जाएगा।

Agniveer Army Bharti 2026: किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सैनिक फार्मा, तकनीकी नर्सिंग सहायक और महिला पुलिस जैसे पद शामिल हैं। अलग-अलग एआरओ द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं।

Army Agniveer Vacancy: एक से ज्यादा कैटेगरी में आवेदन का मौका

योग्य उम्मीदवार अपनी पात्रता के आधार पर रेगुलर एंट्री के साथ दो अग्निवीर कैटेगरी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे और दोनों के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम देना होगा। हालांकि फिजिकल और मेडिकल प्रक्रिया एक ही बार होगी। आवेदन करते समय ही प्राथमिकता तय करनी होगी।

ट्रेड्समैन पद के लिए जरूरी सूचना

8वीं और 10वीं पास ट्रेड्समैन पद के लिए आवेदन करने वालों को अपने पसंदीदा ट्रेड का चयन करना अनिवार्य है। 10वीं पास उम्मीदवार अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकते हैं, जबकि 8वीं पास अभ्यर्थियों को 2 ट्रेड का विकल्प मिलेगा। यदि कोई उम्मीदवार ट्रेड का चयन नहीं करता है तो मेरिट में आने के बावजूद चयन नहीं होगा।

Agniveer Army Bharti 2026: क्या है शैक्षणिक योग्यता?

  • अग्निवीर जीडी: 10वीं में 45% कुल अंक और हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी।
  • अग्निवीर टेक्निकल: 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी में कुल 50% अंक।
  • अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर: किसी भी स्ट्रीम से 12वीं में 60% अंक, हर विषय में 50% अंक। अंग्रेजी और गणित/अकाउंट्स में 50% अनिवार्य। टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा।
  • ट्रेड्समैन (10वीं पास): सभी विषयों में 33% अंक के साथ 10वीं पास।
  • ट्रेड्समैन (8वीं पास): 8वीं पास और प्रत्येक विषय में 33% अंक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *